फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Rajasthan Govt Transfers Two IPS Officers; Three RAS Officers Made APO

Rajasthan News: IPS और RAS अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल, दिल्ली से लौटे IPS आदर्श को पाली एसपी लगाया

Tue, 02 Sep 2025 09:16 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 02 Sep 2025 09:16 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने दो IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। आदर्श सिद्धू को पाली SP और केवल राम राव को 12वीं बटालियन RAC, दिल्ली में कमांडेंट नियुक्त किया गया। प्रशासनिक कारणों से तीन RAS अधिकारी एपीओ किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Rajasthan Govt Transfers Two IPS Officers; Three RAS Officers Made APO
आईपीएस आदर्श सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने मंगलवार को अपने प्रशासनिक बेड़े में आंशिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर 2 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं वहीं 3 आरएएस अफसरों को एपीओ भी किया गया है। जारी आदेशानुसार दिल्ली में 12वीं बटालियन आरएसी में तैनात IPS आदर्श सिद्धु को पाली एसपी के पद पर लगाया हैं। वहीं उनकी जगह पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार के पद पर तैनात IPS अधिकारी केवल राम राव को 12वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली में कमाण्डेंट के पद पर लगाया गया हैं। आदर्श सिद्धु अक्टूबर  2023 में राजस्थान से दिल्ली आरएसी बटालियन भेजे गए थे। इससे पहले वे भीलवाड़ा एसपी के पद पर काम कर रहे थे।  
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकार तीन RAS अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर दिया गया हैं। एपीओ होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा गुंजन सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, झुंझुनूं रणजीत सिंह और उपखंड अधिकारी, परबतसर रामकुमार टाडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed