{"_id":"66b1c7f65eb070d6c509dc68","slug":"rajasthan-news-question-hour-started-amid-uproar-opposition-demanded-resignation-of-law-minister-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हंगामे के बीच शुरू हुआ प्रश्नकाल, विपक्ष ने कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हंगामे के बीच शुरू हुआ प्रश्नकाल, विपक्ष ने कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की
Tue, 06 Aug 2024 12:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:21 PM IST
सार
आज बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा की कार्रवाई हंगामे के साथ शुरू हुई। कल से धरने पर बैठे विपक्ष के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ। विपक्ष ने निलंबित विधायक का इस्तीफा वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अंदेशा था कि आज सदन में जमकर हंगामा होने है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन को लेकर सोमवार से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने निलंबन रद्द करने की मांग की है। साथ ही विपक्ष कानून मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में शांति बनाए रखने के प्रयास में कहा कि पहले निलंबित विधायक को सदन से बाहर भेजा जाए और प्रश्नकाल चलने दिया जाए, उसके बाद आगे की चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर का निलंबन विधानसभा में गतिरोध का कारण बना हुआ है। धरने पर बैठे विधायक रातभर रामधुन गाते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने धरने पर बैठे विधायकों के साथ अगली रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक विधायक मुकेश भाकर का निलंबन रद्द नहीं किया जाता, तब तक वे सदन में धरना जारी रखेंगे। इस हंगामे के बीच विधानसभा का कामकाज प्रभावित हो रहा है और विपक्ष कानून मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है।