फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Preparation for changes in top bureaucracy, transfer list of IAS officers to be released soon

Rajasthan News: शीर्ष ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की तैयारी, जल्दी ही जारी होगी आईएएस अफसरों की तबादला सूची

Sat, 31 Aug 2024 04:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:04 PM IST
सार

राजस्थान में आईएएस, आईपीएस, आरएएस अफसरों के तबादलों की सूची तैयार हो चुकी है। सबसे पहले आईएएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी होनी है। जानकारी के मुताबिक यह सूची काफी बड़ी होगी और पिछली सरकार के समय से अहम पदों पर जमे अफसरों को अब हटाया जाएगा। हाल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ब्यूरोक्रेसी के तबादलों को लेकर ट्वीट किया था कि मौजूदा सरकार के अहम विभागों को वही अफसर चला रहे हैं, जो उनके समय लगाए गए थे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Preparation for changes in top bureaucracy, transfer list of IAS officers to be released soon
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सरकार के चेहरे माने जाने वाले महकमों में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। भजनलाल सरकार शीर्ष ब्यूरोक्रेसी के तबादलों की तैयारी कर चुकी है। यह सूची मुंबई रोड शो में जाने से पहले ही तैयार हो चुकी थी। अब एक-दो दिन में इसे जारी किया जा सकता है। राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी के तबादलों को लेकर नई सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जो अफसर अहम पदों पर जमे थे, उन अफसरों को सरकार हटा नहीं पा रही है। 

विज्ञापन


हाल में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक ट्वीट कर इन चर्चाओं को और हवा दे दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि आज सरकार के करीब 8 महीने हो जाने के बाद भी सरकार चलाने वाले प्रमुख पदों पर हमारी सरकार के समय लगाए गए अधिकारी ही काबिज हैं। यह दिखाता है कि हमारी सरकार द्वारा की गई नियुक्तियां पूरी तरह उचित थीं एवं भाजपा के आरोप पूरी तरह गलत साबित हुए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में करीब 100 से ज्यादा अफसर पिछली सरकार के समय से ही अहम पदों पर जमे हुए हैं। इनमें सरकार का चेहरा माने जाने वाले वित्त विभाग, गृह विभाग, कार्मिक विभाग भी शामिल हैं। पिछली सरकार में साइड लाइन रहा ब्यूरोक्रेसी का एक धड़ा इस इंतजार में है कि नई सरकार में उन्हें भी अहम पदों पर काम करने का मौका दिया जाएगा। तबादलों को लेकर सुगबुगाहट काफी समय से चल रही थी लेकिन अब ज्यादातर महकमों में शीर्ष अफसरों ने ट्रांसफर की आस में काम की रफ्तार को कम कर दिया है। चर्चा है कि 2 सितंबर के आसपास ब्यूरोक्रेसी में बड़ा रिशफल हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पॉवर सेंटरों में उलझ रही थी सूची

राजस्थान के सियासी गलियारों में दो पॉवर सेंटरों की चर्चा काफी समय से चल रही है। ब्यूरोक्रेसी में भी दबी जुबान से इसकी चर्चाएं होती हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत तो मुख्य सचिव सुधांशु पंत को सुपर सीएम तक बता चुके हैं। ट्रांसफर लिस्ट के आने की चर्चाएं पिछले काफी दिनों से चल रही हैं। राजस्थान में बजट सत्र की समाप्ति के बाद से ही आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस लिस्ट के आने के बाद ही विभागों में कर्मचारियों के ताबदले भी खुलेंगे लेकिन शीर्ष अफसरों के प्रभाव के चलते यह लिस्ट बार-बार अटक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed