{"_id":"67780af5597ea2ffd309637e","slug":"rajasthan-news-political-turmoil-created-after-cancellation-of-new-districts-dotasara-on-target-of-dilawar-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : नए जिलों के रद्द होने के बाद मचा सियासी घमासान, दिलावर के निशाने पर आए गोविंद सिंह डोटासरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : नए जिलों के रद्द होने के बाद मचा सियासी घमासान, दिलावर के निशाने पर आए गोविंद सिंह डोटासरा
Fri, 03 Jan 2025 09:37 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 09:37 PM IST
सार
प्रदेश में नौ नए जिलों और तीन संभागों को रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक घमासान जारी है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नौ नए जिलों को रद्द करने के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वे बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार और लूट-खसोट का मौका नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेषज्ञों की राय और मंत्रिमंडलीय उपसमिति के सुझाव के आधार पर सही निर्णय लिया है लेकिन कांग्रेस इस फैसले को पचा नहीं पा रही है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो काम कर रहे हैं और जिस प्रकार से उनकी स्पीड है, उससे कांग्रेस घबराई हुई है। आगामी 100 साल तक तो शायद कांग्रेस वापस नहीं आ पाएगी और इसलिए जिस प्रकार से मछली को पानी के बाहर निकाल देते हैं और वो तड़पती रहती है, उसी प्रकार से गोविन्द सिंह डोटासरा तड़प रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस को हाल ही में हुए उपचुनावों में सिर्फ एक सीट मिली है। इस हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है और उल-जुलूल बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन पर निर्णय विशेषज्ञों और मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया, जो पूरी तरह से उचित है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन