फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   न्Rajasthan News: PM will virtually inaugurate Amrit Bharat Scheme, the state will get the gift of 21 stations

Rajasthan News: अमृत भारत स्टेशन योजना में PM करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, प्रदेश को मिलेगी 21 स्टेशनों की सौगात

Mon, 26 Feb 2024 10:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:58 AM IST
सार

Jaipur: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से देशभर में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 21 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 112 ओवरब्रिज/ अंडरपास का उद्घाटन किया जाएगा।

विज्ञापन
न्Rajasthan News: PM will virtually inaugurate Amrit Bharat Scheme, the state will get the gift of 21 stations
PM करेंगे वर्चुअल उद्घाटन - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं 112 रोड ओवरब्रिज /अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। योजना के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर विधानसभा में सांगानेर स्टेशन भी अमृत भारत योजना के तहत स्मार्ट स्टेशन में तब्दील होने जा रहा है।

विज्ञापन


उद्घाटन किए जाने वाले स्टेशनों में अजमेर रेलवे मंडल के 6 अमृत भारत स्टेशन और 17 रेल फ्लाईओवर/अंडरपास शामिल हैं। साथ ही अजमेर मंडल के इन स्टेशनों में एक उदयपुर जिले का भी स्टेशन है, जिसका शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सीकर जिले के दासी की ढाणी रेलवे फाटक के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास एवं अनूपगढ़ जिले के रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे। 293.73 करोड़ रुपए की लागत से जोधपुर मंडल के अंतर्गत पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी इसमें शामिल है। इस रेलवे स्टेशन के मास्टर प्लान के तहत पुराने भवन को हटाकर नए सिरे से 3 बीघा जमीन पर 5 मंजिला भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी चित्तौड़गढ़ में भी एक रेलवे स्टेशन और 6 ओवर ब्रिज/ अंडरपास का शिलान्यास करेंगे। संसदीय क्षेत्र में रेलवे फाटक संख्या-2 धनेत कलां मार्ग पर गणेशपुरा फाटक के पास अंडरपास का भी लोकार्पण करेंगे। यह रेलवे अंडरपास साढ़े चार मीटर चौड़ा बनाया गया है। चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलवे मार्ग पर अजमेर मंडल के अधीन आने वाले रेलवे ट्रेक पर कंकरवा, भूपालसागर में 31 नंबर फाटक गंगारामजी का खेड़ा के पास, फतहनगर स्टेशन के पास और टेरियां गांव के पास भी अंडरपास का लोकार्पण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed