फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: PM Narendra Modi will come to Jodhpur today, CM Bhajanlal Sharma leaves for Jodhpur by train

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर आएंगे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ट्रेन से जोधपुर रवाना

Sun, 25 Aug 2024 11:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज जोधपुर आएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जोधपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की विजिट को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: PM Narendra Modi will come to Jodhpur today, CM Bhajanlal Sharma leaves for Jodhpur by train
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जोधपुर पहुंच रहे हैं। पीएम की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट के आसपास 2500 जवानों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्री जोधपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर

पीएम मोदी की विजिट के चलते जोधपुर पुलिस के साथ-साथ सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में प्रदेश भर के आए हुए पुलिस अधिकारी और जवानों की जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने बैठक लेकर उन्हें वीआईपी ड्यूटी के दौरान सुरक्षा और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की। करीब ढाई हजार से ज्यादा जवान और अधिकारी जोधपुर में तैनात किए गए हैं, जो प्रधानमंत्री की यात्रा और अन्य वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed