{"_id":"65ed2181e716815f8f0bd0c5","slug":"rajasthan-news-petrol-diesel-will-not-be-available-for-2-days-from-today-petrol-pump-operators-go-on-strike-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Pump Strike News: आज से दो दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, पेट्रोल पंप संचालकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Pump Strike News: आज से दो दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, पेट्रोल पंप संचालकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल
Sun, 10 Mar 2024 04:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 04:42 PM IST
सार
Petrol Pump Strike Rajasthan Today Update : पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किए जाने को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसो. ने आज से दो दिन पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश में दो दिन 10 से 12 मार्च तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसो. ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस संबंध में आज 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रदेश में कोई भी डीलर किसी भी प्रकार से पेट्रोल-डीजल की खरीदी-बिक्री नहीं करेगा। हड़ताल के ऐलान के बाद शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए गाड़ियों की लाइनें देखी गईं। पेट्रोल पंपों की यह दो दिवसीय हड़ताल 10 मार्च को सवेरे 6 बजे शुरू होगी जो 12 मार्च सवेरे 6 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में हुई थी चर्चा
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करने, ऑयल कंपनियों द्वारा डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और ल्यूब ऑयल एवं प्रीमियम प्रॉडक्ट की जबरन आपूर्ति करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव और आरपीडीए कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को मौन रैली
जयपुर में इन मांगों को लेकर 11 मार्च को स्टैच्यू सर्कल से सचिवालय तक डीलर्स की एक मौन रैली भी निकाली जाएगी। इस आशय का पत्र राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी के हस्ताक्षर के साथ जारी कर दिया गया है।