{"_id":"65af4388aaa8f3b1f805f9ae","slug":"rajasthan-news-paper-leak-issue-will-echo-in-the-assembly-today-beniwal-will-question-the-government-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विधानसभा में आज गूंजेगा पेपर लीक मामला, बेनीवाल का सवाल- किन परीक्षाओं की जांच करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विधानसभा में आज गूंजेगा पेपर लीक मामला, बेनीवाल का सवाल- किन परीक्षाओं की जांच करेगी एसआईटी
Tue, 23 Jan 2024 10:11 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:11 AM IST
सार
Jaipur: राजस्थान विधानसभा में आज पेपर लीक का मुद्दा गरमा सकता है। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में प्रश्न लगाया है। आज सरकार को इसका जवाब देना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में लोकसभा चुनावों से पहले पेपर लीक मामले की जांच एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल लगातार इस मुद्दे को सदन में उठा रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई में पेपर लीक से जुड़े बेनीवाल के सवाल पर सरकार को जवाब देना है।
विज्ञापन
बेनीवाल ने विधानसभा में अपने सवाल में पूछा है कि सरकार द्वारा पेपर लीक मामलों की जांच के लिए गठित एसआईटी किन-किन भर्ती परीक्षाओं की जांच करेगी? इसमें भर्ती परीक्षाओं के नाम और विवरण भी मांगे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अब तक पेपर लीक प्रकरणों को लेकर सामने आए मामलों में सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विधानसभा शुरू होने के साथ ही बेनीवाल ने पेपर लीक को बड़ा मुद्दा बना लिया था। राज्यपाल अभिभाषण के दौरान वे आरपीएससी को भंग करने की मांग को लेकर सदन में धरने पर भी बैठे थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश की नई भजनलाल सरकार सत्ता में आने के बाद से ही पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रही है। अब तक कई चिन्हित आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई बड़ा नाम सामने नहीं आया है।