फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Operation Shield: Statewide Blackout Drill Today, Chief Secretary Holds Review Meeting

Rajasthan News: 'ऑपरेशन शील्ड' आज, सायरन बजते ही होगा ब्लैक आउट, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर बैठक की

Sat, 31 May 2025 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 08:54 AM IST
सार

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज राजस्थान में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें हवाई हमले वाले सायरन बजेंगे और ब्लैक आउट भी किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सचिवालय में बैठक की।

विज्ञापन
Rajasthan Operation Shield: Statewide Blackout Drill Today, Chief Secretary Holds Review Meeting
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सभी 41 जिलों में आज ऑपरेशन शील्ड के तहत ब्लैक आउट किया जाएगा। इसमें युद्ध के समय हवाई हमलों से बचने के लिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। हवाई हमले के समय चेतावनी वाले सायरन बजेंगे और ब्लैक आउट किया जाएगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार शाम सचिवायल में इस मॉक ड्रिल को लेकर सभी कलेक्टरों से वीसी के जरिए बात भी की और अधिकारियों को सायरन ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से बयान भी जारी किया गया है। इसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत की तरफ से जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में अधिकारियों को सभी संचार प्रणालियों और सायरन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा ने मॉक ड्रिल के दौरान वायुसेना, चिकित्सा, स्थानीय निकाय, गृह रक्षा, ऊर्जा, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन की भूमिका की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की जांच जारी, किशनगढ़ में नकली खाद फैक्ट्रियों से हजारों कट्टे सीज


अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मॉक ड्रिल के लिए समय और जगह गोपनीय रखी जाए। मॉक ड्रिल के दौरान रेस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अलर्ट सायरन ठीक किए जाएं, जिससे ड्रिल में कोई कमी नहीं रहे। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 7 मई को भी प्रदेश में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। इस दौरान कई जगहों के सायरन खराब होने की वजह से बजे ही नहीं थे।

राजस्थान के लिए क्यों है सबसे अहम

राजस्थान के लिए यह मॉक ड्रिल बहुत अहम है। इसकी वजह यह है कि राजस्थान और पाकिस्तान के बीच सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे। बीएसएफ की तरफ से जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान ने राजस्थान में करीब 350 से ज्यादा ड्रोन एटैक किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed