फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Now another direct flight for devotees going to Mahakumbh, will start from February 11

Rajasthan News : महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब एक और सीधी उड़ान, 11 फरवरी से होगी शुरू

Mon, 27 Jan 2025 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 09:53 AM IST
सार

राजस्थान में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए जयपुर से प्रयागराज के लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस ने एक और सीधी फ्लाइट प्रयागराज के लिए नियमित उड़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Now another direct flight for devotees going to Mahakumbh, will start from February 11
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पाइस जेट ने एक और सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। स्पाइसजेट एयरलाइंस और एलाइंस एयरलाइंस द्वारा पहले ही प्रयागराज के लिए दो सीधी फ्लाइट संचालित की जा रही है लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए अब विमानन कंपनी ने यह नई उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि जयपुर से प्रयागराज के लिए यात्रियों की भारी संख्या के चलते विमानन कंपनियों को भी मोटा मुनाफा हो रहा है और टिकट की दरें 40 हजार रुपए तक पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


11 फरवरी से होगी नई फ्लाइट शुरू

स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एयरलाइंस द्वारा जयपुर से प्रयागराज के लिए एक और सीधी फ्लाइट शुरू होगी। फ्लाइट संख्या SG-2965 11 फरवरी से 28 फरवरी की अवधि तक संचालित होगी, जो हर दिन शाम 5 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और लगभग 2 घंटे में अपना सफर पूरा कर शाम 7 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह हर दिन प्रयागराज से SG-2966 11 फरवरी से 28 फरवरी तक संचालित होगी। जो हर दिन शाम 7 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज से रवाना होगी। यह फ्लाइट 1 घंटे 45 मिनट में अपना सफर पूरा कर 9 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यह दोनों फ्लाइट रोजाना चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले ही जयपुर से प्रयागराज के लिए स्पाइसजेट तथा एलाइंस एयरलाइंस की दो फ्लाइट संचालित की जा रही हैं, जिसमें स्पाइसजेट एयरलाइंस की एक फ्लाइट डेली जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से जयपुर के लिए संचालित हो रही है। जबकि एलाइंस एयरलाइंस की फ्लाइट साप्ताहिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed