फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Nomination process for 3 Rajya Sabha seats till Feb. 15, lobbying started to reach the seat

Rajasthan News: राज्यसभा की तीन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 फरवरी तक, सीट तक पहुंचने के लिए लॉबिंग शुरू

Sat, 10 Feb 2024 11:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:21 AM IST
सार

Jaipur: राज्यसभा में 3 अप्रैल को रिक्त होने जा रही तीन सीटों के लिए 8 से 15 फरवरी तक नामांकन भरा जा सकता है। चुनाव के लिए 27 फरवरी सुनिश्चित की गई है। मतगणना समेत पूरी प्रक्रिया 29 फरवरी से पहले पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Nomination process for 3 Rajya Sabha seats till Feb. 15, lobbying started to reach the seat
राज्यसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव एवं डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने एवं डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के राजस्थान सरकार में मंत्री बनने के कारण इन तीन सीटों के लिए चुनाव किए जाने हैं। वोटों के बंटवारे के नजरिये से देखा जाए तो एक सीट को जीतने के लिए 51 वोटों की आवश्यकता होगी। इस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी की झोली में दो और कांग्रेस की झोली में एक सीट का जाना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी का नाम प्रमुखता से चल रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी में भी बड़े नेताओं ने राज्यसभा जाने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ वरिष्ठ नेता ओम माथुर, राजस्थान में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अलका गुर्जर का नाम भी इस लिस्ट में सुनाई दे रहा है। ये सभी नेता फिलहाल अपने-अपने स्तर पर लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


अगर कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर ही अपना उम्मीदवार उतारती है तो भाजपा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा चले जाएंगे लेकिन अगर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारती है तो  27 तारीख को मतदान होना तय है। 15 फरवरी नॉमिनेशन की प्रक्रिया का आखिरी दिन है तो उसी दिन यह भी तय हो जाएगा कि राज्यसभा सांसदों का चुनाव मतदान से होगा या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास करते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed