फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: My conscience was tormenting me for not supporting PM in his development journey: Kataria

Rajasthan News: PM की विकास यात्रा में साथ नहीं दे पाने से मेरी अंतरात्मा मुझे कचोट रही थी : लालचंद कटारिया

Sun, 10 Mar 2024 04:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा में योगदान नहीं दे पाने के कारण पिछले कई दिनों से मेरी अंतरात्मा मुझे कचोट रही थी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन
Rajasthan News: My conscience was tormenting me for not supporting PM in his development journey: Kataria
भाजपा में शामिल हुए नेताओं का सदस्यता ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद कटारिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से मेरी अंतरात्मा मुझे कचोट रही थी। मैं वहां मन ही मन देख रहा था कि किस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं और उसमें हमारा कोई योगदान नहीं है। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी, जिस पर कांग्रेस की सरकार ने कुछ नहीं किया लेकिन किसान के बेटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री बनते ही उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नेता बनकर नहीं कार्यकर्ता बनकर आया हूं और जो भी काम मुझे कहा जाएगा, मैं उसे पूरी शिद्दत से पूरा करूंगा।
विज्ञापन


कांग्रेस में सिर्फ दम घुटा है: रिछपाल मिर्धा

भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे जाट नेता रिछपाल मिर्धा ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पिछले 30 सालों से कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं पर कांग्रेस ने मुझे और मेरे समुदाय को क्या दिया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्धा ने कहा कि वे अटलबिहारी वाजपेयी ही थे, जिन्होंने 1999 में जाट समुदाय को आरक्षण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान के बेटे को देश का उपराष्ट्रपति बनाया। मैं एक आम कार्यकर्ता की तरह भाजपा ज्वाइन करने आया हूं। मैं यहां पार्टी नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25 सीटें जीतने में पूरा सहयोग करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed