फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Man Tries to Kidnap teenager by Luring Her with Ice Cream and Pizza, Flees After She Resists

Rajasthan News: आइसक्रीम-पिज्जा का लालच देकर किशोरी के अपहरण की कोशिश, विरोध करने पर भागा किडनैपर

Tue, 08 Jul 2025 08:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 08:59 AM IST
सार

राजधानी जयपुर में किडनैपिंग गैंग सक्रिय हो गया है। बीते कुछ दिनों में ऐसे ही कुछ मामले सामने आए हैं। रविवार को चित्रकूट में एक 13 साल की बच्ची को आइसक्रीम व पिज्जा का लालच देकर अपहृत करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Man Tries to Kidnap teenager by Luring Her with Ice Cream and Pizza, Flees After She Resists
चित्रकूट थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मासूम बच्चों को बरगलाकर अपहरण करने वाले गैंग राजधानी जयपुर में सक्रिय हैं। रविवार को यहां चित्रकूट में एक 13 साल की लड़की के किडनैप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। किडनैप करने की कोशिश कर रहे बदमाश ने आइसक्रीम-पिज्जा का लालच देकर उसे साथ ले जाने का प्रयास किया। जब लड़की के विरोध कर शोर मचाया तो बदमाश पार्क से भाग निकला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: वक्फ बोर्ड को मंदिर के पास की जमीन के आवंटन का विरोध, सर्व समाज ने बाजार बंद कर निकाला जुलूस
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने चित्रकूट थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर के पास सिद्धेश्वर पार्क में खेलने गई थी। पार्क में खेलने के दौरान एक व्यक्ति दोनों बच्चों से बात करने लगा और आइसक्रीम खाने के लिए पैसे देकर बालिका के छोटे भाई को भेज दिया। उसके बाद बालिका को आइसक्रीम और पिज्जा का लालच देकर पकड़कर ले जाने लगा। बालिका के शोर मचाकर चिल्लाने पर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी किडनैपर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि बदमाश पिछले करीब तीन-चार दिन से पार्क में आ रहा था। पुलिस ने पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed