फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Leader of Opposition made serious allegations against the minister's son, Demands CM-Led Probe

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Sat, 05 Jul 2025 01:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 01:41 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे पर जमीन खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी डाली है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Leader of Opposition made serious allegations against the minister's son, Demands CM-Led Probe
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आदिवासी क्षेत्र से जुड़ी राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बड़ा बयान देते हुए टीएडी (जनजाति क्षेत्रीय विकास) विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जूली ने आरोप लगाया कि मंत्री के पुत्र द्वारा 52 बीघा जमीन की खरीद को लेकर स्थानीय आदिवासियों ने जो सवाल उठाए हैं, वे बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन पर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण की जिम्मेदारी है, वे ही अपने हित साधने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: डिप्टी सीएम का देसी अंदाज, लोकगीतों पर मंजीरे बजाकर खूब थिरके बैरवा, सोशल मीडिया पर मिली वाहवाही

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इन रजिस्ट्रियों को राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव डालकर करवाया गया है तो सरकार को इन्हें तुरंत रद्द करवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed