फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Jaipuri taste won Diljit's heart, ate dal-baati-churma in City Palace, apologized to fans

Rajasthan News : जयपुरी स्वाद ने जीता दिलजीत का दिल, सिटी पैलेस में खाया दाल-बाटी-चूरमा, फैन्स से माफी मांगी

Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
सार

गुलाबी शहर में रविवार शाम महशूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो शुरू हो गया है। युवाओं के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत का दिल जयपुर ने अपने स्वाद से जीत लिया। यहां वे शनिवार को सिटी पैलेस में डिप्टी सीएम दीया कुमारी से मिले, जहां उन्हें जयपुर की फेमस चूरमा-दाल बाटी परोसी गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Jaipuri taste won Diljit's heart, ate dal-baati-churma in City Palace, apologized to fans
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज शाम जयपुर के जेईसीसी में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो शुरू हो गया है। शो की शुरुआत में दिलजीत ने अपने फैन्स से टिकटों में हुई धोखाधड़ी को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा- आप बहुत खूबसूरत शहर में रहते हैं। किसी के साथ टिकट को लेकर धोखाधड़ी हुई है, तो उससे मैं माफी मांगता हूं। हमने ऐसा नहीं किया है। एजेंसियां जांच कर रही हैं। आप लोगों को भी इन लोगों से दूर रहना चाहिए। हमारे टिकट इतने जल्दी खत्म हो गए, हमें भी पता नहीं चला।

विज्ञापन


शो के लिए जैसे ही दिलजीत मंच पर पहुंचे नीचे खड़े उनके फैन्स नाचने लगे। कॉन्सर्ट की शुरुआत दिलजीत ने गबरू गाने से की। शो के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से पहुंचे थे। इस दौरान फैंस 'मैं हूं पंजाब' की टीशर्ट और पोस्टर लिए नजर आए। भीड़ में धक्का-मुक्की होने से लड़कियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सभी को पीछे किया। दरअसल, पंजाबी सिंगर दिलजीत 'दिल-लुमिनाटी' का इंडिया टूर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फीमेल फैन को दिलजीत ने दी जैकेट

दिल्ली के बाद वे इस कॉन्सर्ट को जयपुर लेकर आए थे। इस इवेंट को सारेगामा लाइव और रिप्ले इफेक्ट स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया था। शो के बीच में दिलजीत ने कहा- सुनने में आया है कि यहां दिल्ली वाले भी आए हैं। दिल्ली में दो दिन स्टेडियम भी कम पड़ गया। आगे तीन दिन का करेंगे। इस दौरान उन्होंने फैंस को अपने हाथ में पहने ग्लव्स गिफ्ट कर दिए। वहीं शो में आई एक लड़की को अपनी जैकेट उतारकर दे दी। जयपुर के स्टूडियो में बॉलीवुड का गाना रिकॉर्ड किया कॉन्सर्ट से पहले रविवार को दिन में 2 बजे दिलजीत दोसांझ ने जयपुर में एक बॉलीवुड फिल्म का गाना भी रिकॉर्ड किया। इसके लिए वे जयपुर के म्यूजिशियन कपिल जांगिड़ के स्टूडियो पहुंचे। यहां उन्होंने एक साउथ इंडियन म्यूजिक कंपोजर के गाने को रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed