{"_id":"6808a5569888311a3607245c","slug":"rajasthan-news-jaipur-youth-killed-in-pahalgam-terror-attack-newly-married-couple-had-gone-to-visit-kashmir-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पहलगाम के आतंकी हमले में जयपुर के युवक की मौत, कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पहलगाम के आतंकी हमले में जयपुर के युवक की मौत, कश्मीर घूमने गया था नवविवाहित जोड़ा
Wed, 23 Apr 2025 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:01 PM IST
सार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जयपुर के एक युवक की मौत हो गई। आज रात तक उनका पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचेगा। इसी बीच शाम 6.30 बजे शहीद स्मारक पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
नीरज उधवानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी की भी मृत्यु हुई है। नीरज जयपुर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी कॉलोनी के रहने वाले वाले थे। नीरज की हाल में शादी हुई थी। वे दुबई में नौकरी करते थे। नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार नीरज अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। घटना वाले दिन उनकी पत्नी होटल में ही ठहर गई थीं, जबकि नीरज घूमने के लिए बाहर निकल गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने नीरज को गोली मार दी। उनका पार्थिव शरीर सुबह 11:45 पर कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। दिल्ली से शाम 8:15 बजे तक उनकी बॉडी जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद परिवारजन गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे।
ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: बगरू में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर डाका डाला, गोलियां चलाकर बाइक से फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर आज श्रद्धांजलि सभा
पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को संबल देने के लिए आज जयपुर में शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जयपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।