फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Jaipur on high alert for 3 days, DG-IG conference from today, Amit Shah reached Jaipur

Rajasthan News: तीन दिन के हाई अलर्ट पर जयपुर, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस आज से, अमित शाह और अजीत डोभाल जयपुर पहुंचे

Fri, 05 Jan 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 04:06 PM IST
सार

Jaipur News: देश में आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के डीजी और आईजी की कॉन्फ्रेंस आज से जयपुर में शुरू हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह और एनएसए डायरेक्टर अजीत डोभाल तीन दिन की इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जयपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Jaipur on high alert for 3 days, DG-IG conference from today, Amit Shah reached Jaipur
गृहमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजी-आईजी लेवल की इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही एनएसए डायरेक्टर अजीत डोभाल और देशभर के डीजी और आईजी हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री और अजीत डोभाल जयपुर पहुंच चुके हैं जबकि प्रधानमंत्री आज शाम तक पहुंचेंगे। जयपुर में रुकने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और अजीत डोभाल के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


तीन दिन चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में  गृह मंत्रालय की ओर से डीजीपी राजस्थान के साथ ही सभी राज्यों के डीजी आमंत्रित किए गए हैं। हर राज्य की तरफ से एक या दो अधिकारी ब्रीफ करेंगे। डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान सामरिक सूचना, इंटेलीजेंस, बॉर्डर सिक्योरिटी, बॉर्डर पर लगने वाली लेजर वॉल, फोर्स के लिए हथियार और अपडेटेड हथियारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही साइबर इंटेलीजेंस समेत 21 अन्य टॉपिक्स पर कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में सभी डीजी और आईजी को अपने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम पर बोलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed