{"_id":"659a3f9f7075d2a7f108319a","slug":"rajasthan-news-jagdish-prasad-gupta-s-name-fixed-as-additional-chief-secretary-can-join-anytime-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर जगदीश प्रसाद गुप्ता का नाम तय, कभी भी कर सकते हैं ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर जगदीश प्रसाद गुप्ता का नाम तय, कभी भी कर सकते हैं ज्वाइन
Sun, 07 Jan 2024 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:37 AM IST
सार
Jaipur: प्रदेश में सरकार के गठन के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति और तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में अब राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर पूर्वी राजस्थान के जगदीश प्रसाद गुप्ता का नाम सामने आया है। वे फिलहाल गुजरात में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई सरकार के संचालन में सहयोग हेतु प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले जारी हैं। इसी कड़ी में पहला नाम गुजरात में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) पद पर कार्यरत जगदीशप्रसाद गुप्ता का है। इन्हें राजस्थान लाने की कवायद शुरू हो गई है और जनवरी में मकर संक्रांति के बाद किसी भी वक्त वे मुख्यमंत्री के एसीएस पद पर ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1991 बैच के आईएएस जगदीश प्रसाद गुप्ता फिलहाल गुजरात वित्त विभाग के एसीएस के अलावा गुजरात स्टेट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के सीएमडी भी हैं। राजस्थान में भी जगदीश प्रसाद को एसीएस (वित्त) का पद भी दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि बड़े पदों पर नियुक्तियां और स्थानांतरण पीएमओ के स्तर से हो रहे हैं ताकि नौकरशाही के मोर्चे पर भजनलाल सरकार को पीछे नहीं देखना पडे़।
विज्ञापन
पिछले माह इस संबंध में कुछ नियुक्तियां जरूर हुई हैं लेकिन दिल्ली से सूची तैयार होने के बाद बड़े स्तर पर हर क्षेत्र में तबादले की भी उम्मीदें अब बनने लगी हैं। 15 जनवरी के आसपास प्रशासनिक स्तर पर तबादले होने की संभावना है। बहरहाल जेपी गुप्ता का राजस्थान में आना तय हो चुका है।
विज्ञापन