{"_id":"672e22fafe175a5e420119fe","slug":"rajasthan-news-in-the-article-370-controversy-the-chief-minister-called-rahul-gandhi-ignorant-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को बताया अज्ञानी, जनता से माफी मांगने की दी सलाह, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को बताया अज्ञानी, जनता से माफी मांगने की दी सलाह, जानें पूरा मामला
Fri, 08 Nov 2024 08:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली पर कांग्रेस के समर्थन की आलोचना करते हुए इसे "शर्मनाक" और "देशविरोधी" करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से धारा 370 का विरोध किया है और अब नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर इसके समर्थन में आ गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस के रवैये को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धारा 370 को हटाए जाने का विरोध किया। कांग्रेस ने अब नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के साथ धारा 370 के पक्ष में जो काम किया है, इससे उनका देश विरोधी असली चेहरा सामने आया है।
कांग्रेस हमेशा अलगाववाद और आतंकवाद का समर्थन करती रही है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के टुकड़े करने की बात करने वालों से मिलते हैं। ये उनकी देश विरोधी मानसिकता को स्पष्ट करता है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे देश के हित में काम करते हैं या विरोध में। इसी मानसिकता के साथ कांग्रेस वापस जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को पनपाना चाहती है। देश और जम्मू-कश्मीर की जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अज्ञानी है और उनकी बात देश की जनता के समझ से परे है। उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश में संविधान विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस ने जनता की चुनी सरकारों को गिराने का काम किया। कांग्रेस अपने गिरेबान में झांककर देखे कि उन्होंने देश के साथ बहुत दुर्व्यवहार किया। वो लोग भूल गए हैं कि उन्होंने 1975 में इमरजेंसी लगाई गई थी और मीडिया सहित सभी पर सेंसरशिप लगा दी गई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन