{"_id":"66f002900f9e0525db08925d","slug":"rajasthan-news-hindi-cinema-s-biggest-iifa-awards-show-to-be-held-in-jaipur-next-year-deputy-cm-announced-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा आईफा अवॉर्ड शो अगले साल जयपुर में, उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा आईफा अवॉर्ड शो अगले साल जयपुर में, उपमुख्यमंत्री ने किया ऐलान
Sun, 22 Sep 2024 05:12 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:12 PM IST
सार
हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) राजधानी जयपुर में अगले साल मार्च में आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान के पर्यटन के लिहाज से यह बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा। देश में अब तक सिर्फ एक बार मुंबई में IIFA अवॉर्ड आयोजित हुआ है, अब IIFA की 25वीं वर्षगांठ पर यह जयपुर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरा हिंदी सिनेमा जगत अगले साल जयपुर में होगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) राजधानी जयपुर में अगले साल मार्च में आयोजित होने जा रहा है। अवार्ड शो के आयोजन के लिए रविवार को एग्रीमेंट हुआ।
विज्ञापन
जयपुर के अल्बर्ट हॉल में हुई इस सेरेमनी में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। इस 25वें आईफा अवॉर्ड शो के लिए पर्यटन कमिश्नर विजय पाल ने एमओयू साइन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर आईफा के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश अय्यर मौजूद रहे। यह आयोजन अगले साल जयपुर में 7 से 9 मार्च तक आयोजित होगा। दीया कुमारी ने बताया कि यह अवार्ड शो देश में दूसरी बार आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले मुंबई में एक बार यह शो हो चुका है। अगले साल IIFA अवार्ड की 25वीं सालगिरह के मौके पर यह जयपुर के जेईसीआरसी में आयोजित होगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि आईफा का 25वां एडिशन जयपुर में होना पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इवेंट है। आज हमने आईफा की टीम के साथ एमओयू साइन किया है। इससे पहले जयपुर में राइजिंग राजस्थान इनेवेस्टमेंट समिट भी हो रही है। इसलिए अगले साल होने जा रहा IIFA अवार्ड राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इसमें एंटरटेनमेंट और पर्यटन की दृष्टि से कई तरह के निवेश यहां होंगे। यह तीन दिन का अवॉर्ड समारोह होगा, इसमें एक दिन म्यूजिक के अवॉर्ड होंगे। दूसरे दिन फिल्मों के अवॉर्ड आयोजित किए जाएंगे।
आईफा के सुरेश अय्यर ने कहा कि राजस्थान हमेशा बॉलीवुड के करीब रहा है और हमें राजस्थान आकर बेहद खुशी हो रही है। हमारा यह इवेंट ग्लोबल है। मुंबई के बाद अब हम इंडिया में जयपुर की तरफ रुख कर रहे हैं। इस आयोजन को ऐतिहासिक अनुभव का फायदा मिल जाएगा। राजस्थान के बैकड्रॉप पर यह आयोजन बेहद खास होने वाला है।