फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Hanuman in trouble, RLP leader Umedaram Beniwal will join Congress today

Rajasthan Politics: संकट में हनुमान...आरएलपी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Sat, 16 Mar 2024 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

Jaipur: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पार्टी से विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी रहे उम्मेदाराम बेनीवाल आज दोपहर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस उन्हें बाड़मेर-जैसलमेर सीट से अपना प्रत्याशी बनाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Hanuman in trouble, RLP leader Umedaram Beniwal will join Congress today
हनुमान बेनीवाल के साथ उम्मेदाराम बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) विधायक प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी उन्हें बाड़मेर-जैसलमेर सीट से अपना प्रत्याशी बनाएगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बेनीवाल को बाड़मेर-जैसलमेर सीट से चुनाव मैदान में उतारने वाली है। भाजपा इस सीट पर कैलाश चौधरी का नाम घोषित कर चुकी है। उम्मेदाराम को आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी के टिकट पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हरीश चौधरी के सामने बायतू से उतारा था। उम्मेदाराम और हरीश चौधरी के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर हुई, जिसमें वे एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


गठबंधन की राह में रोड़ा बने हरीश चौधरी
लोकसभा चुनावों में हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था लेकिन बताया जा रहा है कि हरीश चौधरी ने इस गठबंधन का विरोध किया और हनुमान बेनीवाल और हरीश चौधरी के बीच अदावत के चलते कांग्रेस से आरएलपी का गठबंधन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफे में लिखा…
उम्मेदाराम ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक करते हुए लिखा कि मैं राजनीतिक कारणों से RLP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने लिखा कि मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल एवं पार्टी परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे पुलिस कांस्टेबल पद की सेवा देने वाले सामान्य व्यक्ति को पार्टी परिवार में शामिल कर 2018 से राजनीतिक जीवन में आम जनता की सेवा करने का अवसर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed