फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Govt and Private Hospitals Agree on 60-Day Payment Timeline; Treatment Under RGHS to Continue

Rajasthan News: सरकार और निजी अस्पतालों में 60 दिन में पेंडिंग भुगतान की सहमति बनी, RGHS में जारी रहेगा इलाज

Tue, 15 Jul 2025 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 09:59 AM IST
सार

राजस्थान गवर्नेंट हेल्थ स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को प्राइवेट अस्पतालों में कैशलैस इलाज मिलता रहेगा। अगले 60 दिनों में पेंडिंग भुगतान रिलीज किए जाने की शर्त पर सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Govt and Private Hospitals Agree on 60-Day Payment Timeline; Treatment Under RGHS to Continue
सरकार और निजी अस्पतालों में पेंडिंग भुगतान की सहमति बनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पतालों के बीच आरजीएचएस के भुगतान को लेकर बना गतिरोध अब खत्म हो गया है। प्राइवेट अस्पतालों ने आरजीएचएस के तहत सरकारी कर्मचारियों के इलाज को जारी रखने की सहमति दी है। सोमवार को राजस्थान अलायंस हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से सर्वेश जोशी, शिवराज सिंह राठौड़ समेत अन्य ने सचिवालय जाकर स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ से मुलाकात की और संगठन की मांगें रखीं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने मांगें सुनने के बाद योजना के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक पेंडिंग भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिन अस्पतालों में भुगतान को लेकर अनियमितता मिली है, उनकी जांच जारी रहेगी। सचिव के इस आश्वासन के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने 15 जुलाई से आरजीएचएस के तहत इलाज नहीं करने की घोषणा को वापस लेते हुए सेवाएं जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अब RPSC में 10 मेंबर, गहलोत सरकार में बने RIC के गर्वनिंग बोर्ड का पुनर्गठन, कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द क्लेम के लिए टीपीए का बढ़ेगा दायरा 

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि मरीज के भर्ती होने के बाद उसके क्लेम का अप्रूवल मिलने में समय लगता है। इस पर सचिव ने थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) की संख्या बढ़ाने की बात कही। इन टीपीए की संख्या को 1 के बजाय 4 करने की बात कही है। बैठक में सचिव ने कहा कि 31 मार्च तक के भुगतान 31 जुलाई तक कर दिए जाएंगे और आगे से इस तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि कोई पेंडेंसी न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed