{"_id":"668e07d29b49551c0a042f7c","slug":"rajasthan-news-government-will-have-to-face-consequences-for-tampering-with-ops-gajendra-singh-rathore-raja-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: OPS से छेड़छाड़ नहीं सहेगा राजस्थान ; गजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ अमर उजाला की खास बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: OPS से छेड़छाड़ नहीं सहेगा राजस्थान ; गजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ अमर उजाला की खास बातचीत
सार
बजट में ओल्ड पेंशन स्कीम के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं करने की चेतावनी अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने दी है। अमर उजाला के साथ हुई खास बातचीत में राठौड़ ने इस बारे में और क्या कहा जानिये यहां
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा एक बार फिर गर्माता नजर आ रहा है कर्मचारी संघ ने OPS से छेड़छाड़ करने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। अखिल राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने अमर उजाला के साथ हुई खास बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन
राठौड़ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ओल्ड पेंशन स्कीम के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ की गई तो नतीजे ठीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं करनी है तो विधायकों और सांसदों को भी एनपीएस में शामिल किया जाए। कोई भी विधायक यदि सांसद बनता है तो वह दोनों जगह से पेंशन लेता है, विधायक की भी और संसद की भी। इन्हें भी एनपीएस का ही लाभ दिया जाए और यदि सरकार इन्हें पेंशन दे सकती है तो कर्मचारियों को पेंशन देने में सरकार को क्या हर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की जीवन भर की पूंजी है, यह कर्मचारी का हक है सरकार इसे ना मारे। कल बजट घोषणा में सरकार यह पक्ष साफ करे कि वह किस पक्ष में है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के राजस्थान दौरे पर उन्होंने जो बयान दिया था, उससे कर्मचारियों में संदेह का माहौल है। अगर सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम के साथ छेड़छाड़ करती है तो नतीजे ठीक नहीं होंगे, राजस्थान के कर्मचारी सरकार को इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन