फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Gold Silver and Crores of Rupees Donation Emerge From Sanwaliya Seth’s Mandir

Rajasthan News: सांवलिया सेठ के भंडारे से निकले सोना-चांदी और करोड़ों रुपये, खजाना देख हर कोई दंग; गिनती जारी

Thu, 09 May 2024 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 May 2024 10:41 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में एक बार फिर करोड़ों रुपये की धन राशि निकली है। बताया जा रहा है कि खजाना अभी और बढ़ेगा क्योंकि इसकी गिनती अभी भी जारी है।

विज्ञापन
Rajasthan News Gold Silver and Crores of Rupees Donation Emerge From Sanwaliya Seth’s Mandir
सांवलिया सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से एक बार फिर करोड़ों रुपये निकले हैं। हर महीने यहां भंडारा खोला जाता है, जिसमें भक्तों का चढ़ावा करोड़ों में मिलता है। इस बार सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को राजभोग की आरती के बाद भंडारा खोला गया। बताया जा रहा है कि अभी काउंटिंग जारी है, जिसमें और राशि बढ़ेगी, क्योंकि हर माह 10 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि निकलती है।

विज्ञापन


सांवलिया सेठ मंदिर में इतनी निकली दान राशि
प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर ने बताया कि सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि के प्रथम चरण की गणना पूर्ण हुई। भंडार से प्राप्त राशि की गणना में से शेष बची राशि की गणना ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद की जाएगी। इधर ठाकुरजी के भंडार से निकले सोना और चांदी का वजन करना भी शेष रहा। साथ ही श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद और मनी आर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना, भेंट स्वरूप प्राप्त सोना और चांदी का वजन भी शेष है। मेले के पहले दिन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को हजारों श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर सांवलिया सेठ के दर्शन किए, वहीं पहले दिन की काउंटिंग में 5 करोड़ 60 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 18 करोड़ रुपये का चढ़ावा निकला
बता दें कि होली पर जब भंडारा खोला गया तो उसमें 18 करोड़ रुपये का चढ़ावा निकला था, जिसकी गिनती चार चरणों में पूरी हुई थी। मंदिर के दानपात्र से निकला ये अभी तक का सबसे ज्यादा चढ़ावा है, जिसमें करीब 1 क्विंटल चांदी समेत 12 देशों की विदेशी मुद्राएं शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed