फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Gold Prices Tarrif War Market Impact All You Need to Know

Rajasthan: सोने की कीमतों ने मचाया गदर, टैरिफ वार के चलते बाजार पिटा; कारोबार की चमक पड़ी फीकी; जानें सबकुछ

Sun, 16 Feb 2025 07:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Feb 2025 07:30 AM IST
सार

Rajasthan: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान के साथ ही सोने की कीमतों ने गदर मचाना शुरू कर दिया है। बीते एक महीने में ही राजधानी जयपुर में सोने की कीमतें करीब 9 से 10 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ चुकी हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि टैरिफ वार के चलते बाजार बिल्कुल पिट गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News Gold Prices Tarrif War Market Impact All You Need to Know
सोने की कीमतों में उछाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने की कीमतों में चममाहट के आगे राजधानी जयपुर में सराफा कारोबार की चमक फीकी पड़ गई है। सोने की कीमतें नए हाई की तरफ बढ़ रही है। हालांकि शनिवार को जयपुर में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है। प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 1740 रुपए टूट गई। शुक्रवार को जहां सोने के भाव 88400 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

विज्ञापन


वहीं शनिवार को यह 87,100 रह गए। लेकिन सराफा कारोबारियों का कहना है कि यह गिरावट शॉर्ट टर्म है, जो मुनाफा वसूली के चलते आई है। आने वाले दिनों में सोना 90 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक का नया रिकॉर्ड बना सकता है। 
विज्ञापन


सर्राफा कारोबार भीम सिंह का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों के चलते सराफा कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है। उनका कहना कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के कारण बाजार में अनिश्चितता फैल गई है जिसका असर सराफा कारोबार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने जो टैरिफ वार शुरू किया है उसका असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है जिससे सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार पड़ा मंदा
भीम सिंह का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी के चलते सावों के बीते एक महीने में सावों में भी खरीद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतें एक महीने में 9 से 10 हजार रुपए बढ़ गई है जो कि पूरे साल भर में नहीं बढ़ता है। इसका असर यह हुआ कि वैवाहिक सीजन में ग्राहक रुक गए, या जिनको 100 ग्राम सोना खरीदना था वे 50-60 ग्राम पर ही रुक


गए।



एक्सपर्ट बोले 2 महीने में नया रिकॉर्ड बना सकता है 
बड़ी चौपड़ सराफा कमेटी के मंत्री अश्विनी तिवाड़ी का कहना है कि इस समय भारतीय रुपए का मूल्य तेजी से गिर रहा है। इसे देखते हुए सोना आने वाले समय में 90 हजार के नए रिकॉर्ड बना सकता है। चांदी की बात करें तो पिछले त्योहारी सीजन में चांदी रिकॉर्ड 1 लाख रुपए को भी क्रॉस कर गई थी। शनिवार को जयपुर के बाजार में चांदी के भाव 98, 400 रुपए प्रति किलो रहे। लेकिन आने वाले दिनों में चांदी भी एक लाख को क्रॉस कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed