Rajasthan News : बिधूड़ी के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए गहलोत बोले- ऐसे बयानों से लोकतंत्र की गरिमा कम होती है
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादास्पद बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा दिया गया बयान बेहद निंदनीय है, ऐसे बयानों से लोकतंत्र की गरिमा कम होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देश का माहौल वर्तमान में अत्यधिक विवादास्पद हो गया है और रमेश बिधूड़ी द्वारा दिया गया बयान महिलाओं और लोकतंत्र दोनों के प्रति असंवेदनशील है।
गहलोत ने कहा, रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान से बुरा और क्या हो सकता है? महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वह बेहद निंदनीय है।
#WATCH जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "देश का माहौल बहुत विवादास्पद हो गया है, रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान से बुरा बयान और क्या हो सकता है... महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है... उन्होंने प्रियंका गांधी और… pic.twitter.com/SPfXYnXinZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2025
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान न केवल देश की राजनीति को शर्मसार करते हैं, बल्कि समाज में नफरत और असमानता का माहौल भी पैदा करते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे राजनीति में मर्यादा बनाए रखें और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करें। ऐसे बयानों से लोकतंत्र की गरिमा कम होती है, नेताओं को अपनी जिम्मेदारियों का बोध होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.