फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Gehlot is upset with the high command, BJP state president's attack on Congress' statements

Rajasthan News: आलाकमान से परेशान हैं अशोक गहलोत, कांग्रेस के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तीखा प्रहार

Mon, 30 Jun 2025 10:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 10:34 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे इन दिनों अपने आलाकमान से ही परेशान हैं, प्रदेश में पायलट का बढ़ता कद उनके राजनीतिक प्रभाव को कम कर रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Gehlot is upset with the high command, BJP state president's attack on Congress' statements
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कांग्रेस में गहराते आंतरिक मतभेदों को उजागर किया है। अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत इन दिनों अपने ही आलाकमान से खासे परेशान हैं, क्योंकि आलाकमान अब गहलोत के विरोधी माने जाने वाले सचिन पायलट को तरजीह दे रहा है। यह बदलाव गहलोत के राजनीतिक प्रभाव को कमजोर कर रहा है।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत को अब यह डर सता रहा है कि यदि पार्टी आलाकमान ने सचिन पायलट को ही राजस्थान का भविष्य मान लिया तो उनकी राजनीति लगभग खत्म मानी जाएगी। इसी भय के चलते वे किसी भी हद तक जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, ताकि आलाकमान की नजरों में खुद को जिंदा रख सकें। भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत को दूसरों के घर में झांकने से पहले अपना घर देखना चाहिए। अगर वे अपने संगठन और पार्टी के भीतर झांकेंगे तो उन्हें खुद समझ में आ जाएगा कि असली हालात क्या हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tonk News: भाजपा पर बरसे सांसद हरीशचंद्र मीणा, बोले- लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन राठौड़ ने केवल अशोक गहलोत ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार करते हुए कहा- कांग्रेस के संस्कार ही ऐसे हैं कि वे अपने ही उपमुख्यमंत्री को निकम्मा और नकारा कह देते हैं। ऐसे शब्द भाजपा की कार्य संस्कृति में नहीं हैं। हमारी पार्टी में परस्पर सम्मान और अनुशासन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से व्यवस्थित और विकासोन्मुखी है। हमारे मुख्यमंत्री दिन-रात प्रदेश के विकास में जुटे हैं। गहलोत जैसे वरिष्ठ और गंभीर नेता को ऐसी हल्की टिप्पणियां करने से बचना चाहिए।

मदन राठौड़ के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस के अंदरूनी संघर्ष को लेकर भाजपा पूरी तरह सतर्क है और वह इस मौके को राजनीतिक लाभ में बदलने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। सचिन पायलट को लेकर आलाकमान के बदले रुख और गहलोत की प्रतिक्रियाओं को भाजपा अब अपने नैरेटिव का हिस्सा बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed