फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Former RTDC President said- Congress will win most of the seats, saw arrangements in Pushkar

Rajasthan News : पूर्व RTDC अध्यक्ष बोले- अधिकांश सीटें जीतेगी कांग्रेस, पुष्कर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thu, 14 Nov 2024 11:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पशुपालकों के साथ बातचीत की। उन्होंने विधानसभा उपचुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस अधिकांश सीटों पर चुनाव जीत रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Former RTDC President said- Congress will win most of the seats, saw arrangements in Pushkar
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस राजस्थान के उपचुनाव की सात सीटों में अधिकांश सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने जो जनहित की योजनाओं को लागू किया, उन योजनाओं को वर्तमान भाजपा सरकार बंद कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और अपराधी बेलगाम हो रखे हैं। चिकित्सा सुविधाओं और पेंशन सहित अन्य जनहित की योजनाओं का जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नाकामी जनता के सामने साफ दिखाई दी और जनता नाखुश है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर और दौसा सीट के साथ ही अधिकांश विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में साफ दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


पुष्कर मेले का जायजा लिया

धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर मेले का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुष्कर सरोवर की जयपुर घाट पर महाआरती की। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर, वेद्य नाथ पाराशर, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले में उन्होंने अश्व और गौवंश नस्ल को देखकर पशुपालक से बातचीत की और उनके व्यवसाय और मेले के दौरान मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेले में देश-विदेश के पर्यटकों और पशुपालकों के लिए राज्य सरकार ने जो व्यवस्थाएं की हैं, वो फिलहाल ठीक नजर आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से आगामी पुष्कर मेले में इससे भी बेहतर सुविधाएं दी जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed