फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Former BJP MLA will join hands with Congress, possibility of making candidate from Kota

Rajasthan News: भाजपा के पूर्व विधायक गुंजल थामेंगे कांग्रेस का हाथ, कोटा से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना

Tue, 19 Mar 2024 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

Jaipur: भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल दिल्ली में कांग्रेस का हाथ मिला सकते हैं। संभावना है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी गुंजल को कोटा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दे। प्रदेश की 25 में से 10 सीटों पर पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Former BJP MLA will join hands with Congress, possibility of making candidate from Kota
प्रहलाद गुंजल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी कांग्रेस आज या कल में शेष 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बाकी बची सीटों में से एक कोटा सीट के लिए प्रहलाद गुंजल का नाम सामने आ रहा है, जो दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। गुंजल भाजपा के पूर्व विधायक रहे हैं और उनके पार्टी बदलने की संभावनाएं बन रही हैं।

विज्ञापन


जयपुर शहर से कांग्रेस इस बार आर.आर. तिवारी या सुनील शर्मा पर दांव लगा सकती है, जबकि जयपुर ग्रामीण से सुमित भगासरा, अनिल चोपड़ा और मनीष यादव का नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल है। दौसा लोकसभा सीट से मुरारीलाल मीना का नाम लगभग फाइनल है।
विज्ञापन


इधर सीकर की सीट पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। यहां सीपीएम और कांग्रेस में गठबंधन की बात चल रही है लेकिन अभी तक फैसला नहीं होने के कारण यहां से किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा इस बारे में अब तक कोई नाम सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागौर सीट से भी अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत टिकट दावेदारों की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से नए-नए कांग्रेस में भर्ती हुए उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed