फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Five accused arrested on gang rape charges, a child molester was also involved in the rape

Rajasthan News: गैंगरेप के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी था दुष्कर्म में शामिल

Sat, 10 Feb 2024 10:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:48 AM IST
सार

Jaipur: जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर में पुलिस ने शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म पीड़िता मेडिकल छात्रा ने 8 फरवरी को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Five accused arrested on gang rape charges, a child molester was also involved in the rape
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के खोरा रोड की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था कि वह बीती 9 जनवरी को ज्वेलरी खरीदने मनोहरपुर आई थी। इसके बाद वह एक कैफे में गई, जहां मौजूद 6 युवकों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और ज्यादती की। 

विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत हाल ही में 8 फरवरी को मनोहरपुर थाना में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तुरंत एसपी शांतनु कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी खंगालकर 12 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी सचिन गुर्जर, लोकेश माली, रोहिताश मीणा, संजय गुर्जर और ओमप्रकाश गुर्जर समेत एक बाल अपचारी को मामले में निरुद्ध कर हवालात भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed