{"_id":"65aa0a5e81483872a50ff298","slug":"rajasthan-news-first-session-of-16th-assembly-from-today-the-session-will-start-with-the-governor-s-address-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत
Fri, 19 Jan 2024 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:06 AM IST
सार
Jaipur: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज सुबह 11 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। बजट सत्र होने से वित्तमंत्री दीया कुमारी इस सत्र में लेखानुदान पेश करेंगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद आज से राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले इसकी तिथि 20 दिसंबर तय की गई थी। बजट सत्र होने के कारण वित्तमंत्री दिया कुमारी इस सत्र में लेखानुदान पेश करेंगी।
प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र आज सुबह 11 बजे अपने अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव राज्यपाल का विधानसभा परिसर में स्वागत करेंगे।
भाजपा ने सत्ता में आने से पहले पिछली गहलोत सरकार पर खजाने का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे। खाली खजाने के चलते नई सरकार ने कुछ समय के लिए समस्त भुगतानों पर रोक लगाने के आदेश भी जारी किए थे। संभावना है कि राज्यपाल अपने अभिभाषण के दौरान पिछली सरकार की वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र भी कर सकते हैं।