फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: First road show of 'Rising Rajasthan' today in Mumbai, CM will meet industry leaders

Rajasthan News: 'राइजिंग राजस्थान' का पहला रोड शो आज मुंबई में, उद्योग जगत के दिग्गजों मुलाकात करेंगे सीएम

Fri, 30 Aug 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

राजस्थान में इसी साल दिसंबर में होने जा रही बिजनेस समिट 'राइजिंग राजस्थान' को लेकर पहला रोड शो आज मुंबई में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इसमें शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से यह रोड शो आयोजित किया जाने वाला है।

विज्ञापन
Rajasthan News: First road show of 'Rising Rajasthan' today in Mumbai, CM will meet industry leaders
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में इसी साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होने जा रही 'राइजिंग राजस्थान' ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को प्रमोट करने के लिए आज मुंबई में राजस्थान सरकार का रोड शो होने जा रहा है। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में निवेश संबंधी कई समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर, राइजिंग राजस्थान वेबसाइट का शुभारंभ और उद्योग जगत के कई दिग्गजों और बड़ी हस्तियों से मुख्यमंत्री की आमने-सामने की चर्चाएं भी होंगी। इसके लिए राजस्थान सरकार ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) को अपना पार्टनर बनाया है।

विज्ञापन


विदेशों में भी होंगे रोड शो

देश के अलावा राज्य सरकार विदेशों में भी इस इनवेस्टमेंट समिट के रोड शो करेगी। इसमें अगले दो महीनों में देश में मुंबई के अलावा, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहर कवर किए जाएंगे। इसके बाद विदेशों में कोरिया, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, जर्मनी, सिंगापुर और जापान जैसे देशों में भी रोड शो होंगे। इसके लिए राजस्थान सरकार के अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन जगहों की यात्रा करेगा। इनमें से कुछ देशों में होने वाले रोड शो में सीएम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


निवेशकों को बातचीत के लिए प्री-समिट

रोड शो के अलावा राजस्थान सरकार राज्य के विभिन्न शहरों में कई रीजनल समिट और सेक्टोरल प्री-समिट भी आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य राज्य के मौजूदा उद्योगों, उद्यमियों और नए निवेशकों के साथ बातचीत करना है। इसका आयोजन अक्टूबर और नवंबर के महीनों में किया जाएगा और इसके अंतर्गत पर्यटन, शहरी विकास, आईटी और आईटीईएस, उद्योग, कृषि, खान और पेट्रोलियम, ऊर्जा, चिकित्सा और स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed