फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: FIR against former PHED minister Mahesh Joshi in Jal Jeevan Mission scam

Rajasthan News: जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर में केस दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 05 Nov 2024 01:56 PM IST
सार

जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर एसीबी ने केस दर्ज किया है। महेश जोशी सहित 22 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: FIR against former PHED minister Mahesh Joshi in Jal Jeevan Mission scam
पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान की राजनीति में एक फिर हलचल हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी और 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। यह केस एसीबी के एडिशनल एसपी बिशनाराम बिश्नोई की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी के साथ जल जीवन मिशन से जुड़े उच्चाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

एफआईआर में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके मीणा और दिनेश गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता निरिल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, और पदमचंद जैन, संजय बड़ाया जैसे प्रमुख अधिकारी भी नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन

ACB का यह कदम राज्य में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed