फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Finance Minister Diya Kumari responded to MLA Amin's comment

Rajasthan News: विधानसभा में बोला था वित्त मंत्री को 'बेचारी मैडम', पढ़िये दीया कुमारी का करारा जवाब

Thu, 25 Jul 2024 01:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jul 2024 01:37 PM IST
सार

विधायक अमीन खां ने बजट भाषण पर वित्त मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अफसरों ने ‘बेचारी मैडम को पौने तीन घंटे खड़ा रख दिया।’ हालांकि बाद में इस शब्द को विधानसभा की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया। अब दीया कुमारी ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Finance Minister Diya Kumari responded to MLA Amin's comment
वित्त मंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की वित्त मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को लेकर सदन में कांग्रेस विधायक अमीन खां की टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। अमीन खां ने दीया कुमारी के बजट भाषण पर टिप्पणी करते हुए उनके लिए बेचारी जैसे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। हालांकि विधानसभा की कार्यवाही से इसे एक्सपंज कर दिया गया, लेकिन अब दीया कुमारी ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है कि किस तरह के बयान कांग्रेस के विधायक दे रहे हैं। जब इनकी पार्टी सत्ता में थी तब भी इन्होंने महिला विरोधी बयान दिए थे। इनकी सरकार में जो मंत्री थे उन्होंने कहा था कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है। आज इनके एमएलए कह रहे हैं …बेचारी महिला वित्त मंत्री। इसका मतलब इन्हें आपत्ति है कि एक महिला वित्त मंत्री कैसे बनीं। देखिए भाजपा ने जिस तरह से महिलाओं को इतना बड़ा पद दिया। केंद्र में भी महिला वित्त मंत्री, यहां भी महिला वित्त मंत्री…उससे इनको आपत्ति है। यह इनकी ओछी मानसिकता दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया बोलीं कांग्रेस सनातन विरोधी गठबंधन का हिस्सा
विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने भी साधुओं को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीया कुमारी ने कहा कि यह गठबंधन सनातन विरोधी है। पहले भी इन्होंने सनातन और हिंदुओं के विरोध में बयान दिए और आज भी यह उसी दिशा में चल रहे हैं।


धारिवाल बोले थे राजस्थान मर्दों का प्रदेश
इससे पहले भी पिछली सरकार के समय विधानसभा में राजस्थान में बलात्कार के आंकड़ों पर चर्चा हो रही थी तब यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर भी जमकर हंगामा हुआ था।

श्रवण कुमार ने बोला लुगाई भाग जाए तो आपकी गलती
इससे पहले कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने भी सदन में महिलाओं को लेकर टिप्पणी की थी। जिस पर सदन में ठहाके भी लगे। बजट की अनुदान मांगों पर बहस करते हुए उन्होंने सदन में कहा था कि ‘राज और बीवी आने के बाद जाने नहीं चाहिये’। आगे उन्होंने कहा जिसकी लुगाई भाग जाए समझो वह खुद कमजोर है और जिसका राज चला चला जाए वो खुद भी कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed