{"_id":"662f41f94d8155305f0d9626","slug":"rajasthan-news-finance-department-stopped-surrender-leave-money-payment-not-made-for-several-months-dissati-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: वित्त विभाग ने रोका सरेंडर लीव का पैसा, कई महीनों से नहीं हुआ भुगतान, कर्मचारियों में असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: वित्त विभाग ने रोका सरेंडर लीव का पैसा, कई महीनों से नहीं हुआ भुगतान, कर्मचारियों में असंतोष
Mon, 29 Apr 2024 12:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:15 PM IST
सार
लगता है प्रदेश के वित्त विभाग में व्यवस्थाएं पूरी तरह से गड्ड-मड्ड हो चुकी हैं। कभी कर्मचारियों के खातों में डबल सैलेरी पहुंचा दी जाती है तो कभी रिटायरमेंट से पहले ही खाते में पेंशन आ जाती है। ऐसे में अब विभाग ने नया कारनामा करते हुए कर्मचारियों का सरेंडर लीव का पैसा रोक लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की भुगतान प्रणाली व्यवस्था पूरी तरह से पंगू हो चुकी है। एक तरफ कर्मचारियों के खातों में डबल सैलेरी, पेंशन, एडवांस सैलेरी, फर्जी एसआईपीएफ क्लेम, रिटायरमेंट से पहले खातों में पेंशन जैसे मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी व पेंशनर्स को उनके वेतन, सरेंडर लीव (उपार्जित अवकाश) और पेंशन बेनिफिट के भुगतान महीनों से नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा में रहते हुए एक वित्तीय वर्ष में 15 उपार्जित अवकाश समर्पित करने के बदले 15 दिवस का मूल वेतन और उस पर महंगाई भत्ते की राशि का नकद भुगतान मिलता है। वर्तमान में सरकार द्वारा ऐसे कर्मचारियों के भुगतान कई माह के विलंब से किए जा रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अधिकारी-कर्मचारी अपनी किसी आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए ही नियमानुसार अपने 15 उपार्जित अवकाश समर्पित करते हैं लेकिन समय रहते भुगतान नहीं मिलने के कारण उनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता और उन्हें भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड़ ने सरकार से मांग की है कि उपार्जित अवकाश समर्पित किए जाने के बदले मिलने वाला भुगतान शीघ्र किया जाए ताकि कर्मचारियों को होने वाली आर्थिक परेशानी का समाधान हो सके और उनमें व्याप्त असंतोष खत्म हो सके।
विज्ञापन