Rajasthan: कई महिला शिक्षकों का दिखाई देता है शरीर, शराब पीना अच्छा..., शिक्षा मंत्री दिलावर के बयान पर हंगामा
Rajasthan Minister Dilawar Statement: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सिर्फ कपड़ों का मुद्दा ही नहीं है। कई शिक्षक शराब पीकर स्कूल आते हैं, जो बेहद गलत है। ऐसे शिक्षकों को देखकर बच्चों को लगता है कि शराब पीना अच्छा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नीमकाथाना के नृसिंहपुरी गांव में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षकों के पहनावे पर विवादित बयान दिया। मंत्री राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल के जीर्णोद्धार भवन के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। दिलावर ने कहा कि कई महिला शिक्षक अच्छे कपड़े पहनकर स्कूल नहीं आतीं। वे ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिससे उनका शरीर दिखता है। इसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, शिक्षिकाओं को इस पर ध्यान देना चाहिए कि वे किस तरह के कपड़े पहनकर आती हैं।
शिक्षक शराब पीकर स्कूल आते हैं
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सिर्फ कपड़ों का मुद्दा ही नहीं है। बल्कि, कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो गुटखा खाकर स्कूल आते हैं, इसका भी बच्चों पर गलत असर पड़ता है। मंत्री ने यह भी कहा कि कई शिक्षक शराब पीकर स्कूल आते हैं, जो बेहद गलत है। ऐसे शिक्षकों को देखकर बच्चों को लगता है कि शराब पीना अच्छा है। मंत्री ने ऐसे शिक्षकों को 'बच्चों का दुश्मन' करार देते हुए कहा कि इनकी हरकतें बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक हैं।
उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
दिलावर ने यह भी कहा कि कुछ शिक्षक पूजा-पाठ या नमाज के नाम पर स्कूल छोड़ देते हैं। स्कूल समय में पूजा-पाठ या नमाज करने के लिए छुट्टी लेना अनुचित है। शिक्षकों को सुबह या शाम के समय में धार्मिक कार्य करने चाहिए, ना कि स्कूल समय में। इस संबंध में उन्होंने पहले ही आदेश जारी किए हैं कि कोई भी शिक्षक स्कूल समय में धार्मिक गतिविधियों के नाम पर छुट्टी नहीं ले सकता। यदि ऐसा होता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे लोग निकृष्ट होते हैं
राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जिस पर दिलावर ने कहा कि जिस तरह हरियाणा में चुनाव जीते हैं, वैसे ही राजस्थान में भी जीत सुनिश्चित करेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों के बारे में क्या बात करना। जिन्होंने प्रदेश को लूटकर खाया, जनता के साथ जिन्होंने ज्यादतियां की, बलात्कारी को सहयोग दिया और आतंकवादियों के सम्मान में बोलते हैं। ऐसे लोग निकृष्ट होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.