{"_id":"6620af33bee47aa8340bbf9c","slug":"rajasthan-news-drug-smuggling-from-across-the-border-bsf-shot-down-a-drone-laden-with-2-6-kg-heroin-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी, बीएसएफ ने 2.6 किलो हेरोइन से लदे ड्रोन को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी, बीएसएफ ने 2.6 किलो हेरोइन से लदे ड्रोन को मार गिराया
Thu, 18 Apr 2024 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:57 AM IST
सार
पाकिस्तानी सीमा से लगे अनूपगढ़ में बीएसएफ ने मंगलवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध ड्रोन को गिराकर उसके साथ भेजी गई नशे की खेप बरामद की है। एक सप्ताह पहले भी बीएसएफ ने ऐसी ही एक कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ लेकर आए एक ड्रोन को गिरा दिया था।
विज्ञापन
2.6 किलो हेरोइन जब्त
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के अनूपगढ़ में पाकिस्तानी सीमा से लगे क्षेत्र में गश्त के दौरान बीएसएफ ने नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ भेजे गए ड्रोन को गिराकर 2.6 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए रावला थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने कहा कि थाना अंतर्गत आने वाली नेमीचंद चौकी के पास से तीन पैकेटों में 2.6 किलो हेरोइन जब्त की गई है। जिस जगह पर यह कार्रवाई की गई है, वह भारतीय सीमा से 1600 मीटर अंदर की तरफ है।
विज्ञापन
बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कंपनी कमांडर अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे गश्त के दौरान ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने उस दिशा में गोली चलाई, जिससे वह गिर गया। इसके बाद रावला पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया जिसमें यह नशीले पदार्थ की खेप बरामद हुई है। इससे पहले भी बॉर्डर एरिया में इस तरह से भेजे जाने वाले मादक पदार्थों से लदे ड्रोन पर कार्रवाई की जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले साल करीब 11 पाकिस्तानी ड्रोन्स को गिराया गया था।
विज्ञापन