{"_id":"67396c8160221047630f0988","slug":"rajasthan-news-driving-became-difficult-due-to-fog-meteorological-department-issued-warning-for-highways-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : कोहरे के चलते वाहन चलाना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग ने राजमार्गों के लिए चेतावनी जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : कोहरे के चलते वाहन चलाना हुआ मुश्किल, मौसम विभाग ने राजमार्गों के लिए चेतावनी जारी की
Sun, 17 Nov 2024 09:41 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:41 AM IST
सार
राजस्थान में मौसम के बदलाव के साथ-साथ कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई राष्ट्रीय राजमार्ग कोहरे से बाधित हो रहे हैं। मौसम केंद्र ने राजस्थान से होकर गुजरने वाले एनएच 15, एनएच 65 और एनएच 89 पर चलने वाले वाहनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं। जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से जारी किए गए वेदर फोरकास्ट में प्रदेश में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा बने रहने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर कोहरे के चलते वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 में बीकानेर से हनुमानगढ़ और जैसलमेर से हनुमानगढ़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर घना कोहरा बना हुआ है। इसी तरह एनएच 65 पर नागौर से चूरू की तरफ जाने वाली सड़क तथा एनएच 89 पर नागौर से बीकानेर की ओर के मार्ग पर भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री हो गया है। वहीं सीकर में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूतनम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री मापा गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अजमेर में अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 15.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.6 व न्यूनतम 14.6, अलवर में अधिकतम 31.4 व न्यूनतम 15, पिलानी में अधिकतम 32.3 व न्यूनतम 14.7, सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 12.5, कोटा में 31.8 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।