{"_id":"66f934a6ee95ee4488030626","slug":"rajasthan-news-dr-kirori-lal-meena-attended-bhajan-lal-s-cabinet-meeting-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भजनलाल की कैबिनेट बैठक में शामिल हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, इस्तीफे की चर्चाओं पर लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भजनलाल की कैबिनेट बैठक में शामिल हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, इस्तीफे की चर्चाओं पर लगा विराम
Sun, 29 Sep 2024 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:36 PM IST
सार
राजस्थान के प्रमुख नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को कैबिनेट बैठक में शिरकत की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। इस घटनाक्रम के बाद राजस्थान की राजनीति में नए समीकरण और चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे भविष्य की रणनीति पर नजरें टिक गई हैं।
विज्ञापन
बैठक में शामिल होने जाते डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजनीति के प्रमुख चेहरे डॉ. किरोड़ी लाल मीणा रविवार को कैबिनेट की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे ये स्पष्ट हो गया है कि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।
डॉ. मीणा बीती रात सवाई माधोपुर से जयपुर लौटे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी मौजूद थे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों नेताओं की एक अहम मुलाकात हुई है, जिसके बाद रविवार को कैबिनेट बैठक में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की उपस्थिति ने राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें मीणा को बैठक में शामिल होने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि ये निर्देश केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की ओर से आए थे। मीणा से कहा गया था कि अगर वे इस बैठक में शामिल नहीं होते, तो उनके खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह मीटिंग राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को महत्वपूर्ण दिशा दे सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे की रणनीति क्या होती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन