फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Diggi Kalyanji Padyatra from 11th August, Deputy CM gave instructions for road improvement

Rajasthan News: डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा 11 अगस्त से, सड़क सुधार के लिए डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए

Wed, 17 Jul 2024 06:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक पदयात्रा डिग्गी कल्याणजी लख्खी मेला 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस यात्रा के शुरू होने से पहले मंदिर की ओर जाने वाली सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी सड़कों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Diggi Kalyanji Padyatra from 11th August, Deputy CM gave instructions for road improvement
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के मालपुरा की धार्मिक नगरी डिग्गी में अगले महीने शुरू होने वाले 59वें लक्खी मेले और पदयात्रा से पूर्व मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इस संबंध में बुधवार को पीएचईडी विभाग के अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मंदिर की तरफ जाने वाली सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी सड़कें, जो बरसात के कारण यदि खराब हो गई हैं तो विभाग उन्हें तत्काल ठीक करवाए ताकि पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्र डिग्गी कल्याणजी में 11 अगस्त से लक्खी मेले का आयोजन  प्रस्तावित है। 11 अगस्त को जयपुर से पदयात्रा के साथ ही इस मेले का शुभारंभ होगा और 15 अगस्त को पदयात्रा का निशान मंदिर पर चढ़ने के साथ इसका समापन होगा। ज्ञात रहे कि इस मेले एवं पदयात्रा में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी होगी मरम्मत

जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे

परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी यूनिट टोंक ने बताया कि जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे सड़क के पेच मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजकर निविदा पूर्ण कर ली गई है। जल्दी ही कार्य आदेश जारी करके इसके पेचवर्क का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। 


देवली-केकड़ी-मालपुरा सड़क

इसी प्रकार देवली-केकड़ी-मालपुरा सड़क तथा  डिग्गी-सोहेला सड़क (सोहेला से बोराखंडी तक) गारंटी अवधि में होने के कारण इनकी मरम्मत संबंधित संवेदक से करवाई जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, इसे शीघ्र ही पूरा करवा दिया जाएगा। 

मालपुरा से पिपणी सड़क

इसी प्रकार मालपुरा से पिपणी सड़क के पेचवर्क का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed