{"_id":"6847cf36327e4d087b04a63f","slug":"rajasthan-news-dgp-ur-sahu-will-be-the-new-chairman-of-rpsc-new-director-general-will-be-appointed-soon-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: डीजीपी यूआर साहू होंगे आरपीएससी के नए अध्यक्ष, जल्द ही होगी नए महानिदेशक की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: डीजीपी यूआर साहू होंगे आरपीएससी के नए अध्यक्ष, जल्द ही होगी नए महानिदेशक की नियुक्ति
Tue, 10 Jun 2025 11:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:52 AM IST
सार
राजस्थान के डीजीपी यूआर साहू को आरपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओडिशा के मूल निवासी हैं और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अब राज्य सरकार जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू को राजस्थान लोकसेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। साहू की नियुक्ति के साथ ही अब प्रदेश में नए डीजीपी की तैनाती की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यूआर साहू ओडिशा के मूल निवासी हैं और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 11 फरवरी 2024 को राजस्थान के डीजीपी का पदभार संभाला था। अपने सेवाकाल के दौरान साहू की गिनती ईमानदार और सख्त प्रशासनिक अधिकारियों में की जाती रही है। पुलिस महकमे में उनकी कार्यशैली और नेतृत्व को काफी सराहा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर, गंगानगर-हनुमानगढ़ में तापमान 47 पार, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
आरपीएससी जैसे प्रतिष्ठित संवैधानिक पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद साहू अब राज्य की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्य सरकार जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर फैसला ले सकती है। संभावना जताई जा रही है कि वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर कुछ नामों पर मंथन शुरू हो चुका है। यूआर साहू की नई जिम्मेदारी पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों से शुभकामनाओं का सिलसिला भी जारी है।