फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Despite promotion, there will be loss of one day's financial benefit, orders issued late

Rajasthan News: कार्मिक विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा, प्रमोशन के बावजूद एक दिन के फाइनेंशियल बेनिफिट का नुकसा

Tue, 28 May 2024 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 12:20 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने सचिवालय कैडर के लिए प्रमोशन के ऑर्डर जारी कर दिए लेकिन ऑर्डर निकालने में हुई देरी के कारण कर्मचारियों को प्रमोशन के बाद भी एक दिन का फाइनेंशियल बेनिफिट नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Despite promotion, there will be loss of one day's financial benefit, orders issued late
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय कैडर के कर्मचारी और अधिकारियों की प्रमोशन की फाइल आखिरकार कल मंजूर हो गई लेकिन अफसरों ने ऑर्डर निकालने में इतनी देरी कर दी कि प्रमोशन मिलने के बाद भी कर्मचारियों को एक दिन का फाइनेंशियल बेनिफिट नहीं होगा।
विज्ञापन


राजस्थान में सचिवालय कैडर के लिए गुरुवार को सरकार ने प्रमोशन ऑर्डर जारी कर दिए, इसमें उपशासन सचिव से वरिष्ठ उपशासन सचिव, सहायक शासन सचिव से उपशासन सचिव और अनुभाग अधिकारी से सहायक शासन सचिव के पदों पर प्रमोशन किए गए। वैसे तो ये प्रमोशन अप्रैल में होने थे लेकिन कार्मिक विभाग के स्तर पर डीपीसी की बैठक बुलाए जाने में हुई देरी के चलते अब जाकर प्रमोशन हो पाए हैं। 
विज्ञापन


प्रमोशन में हुई देरी का एक कारण लोकसभा चुनाव भी रहे। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण प्रमोशन की फाइल को निर्वाचन विभाग मंजूरी के लिए भेजा गया था लेकिन सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कार्मिक विभाग ने सोमवार शाम को प्रमोशन के आदेश जारी किए। जबकि नियमानुसार यदि प्रमोशन के ऑर्डर लंच टाइम से पहले जारी कर दिए जाते तो कर्मचारियों को उस दिन का फाइनेंशियल बेनिफिट भी मिल जाता लेकिन लंच टाइम के बाद ऑर्डर जारी करने के कारण अब यह बेनिफिट मंगलवार से ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके हुए प्रमोशन

अनुभाग अधिकारी से सहायक शासन सचिव

नवल किशोर मीणा-1, नवल किशोर मीणा-2, कैलाश मीणा, योगेंद्र कुमार शर्मा, प्रशांत मेहता, कमलेश तिवाड़ी, मनोज कुमार सिंहल, विजय कुमार कुमावत, सुमित कुमार जायसवाल, रतनलाल यादव, विकास गोयल, नीना चौधरी, निर्मला कोडवानी, राकेश कुमार महावर, भगवंती कोली, मदनलाल मेघवाल, दीपक कुमार दरिया, संतोष घडेला, शिम्भू दियाल शर्मा, अशोक सैनी, दया शंकर लखेरा, मोहम्मद उसामा, नितिन कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र सैनी, देवेंद्र सिंह शेखावत, अभिषेक भारद्वाज, सवाई सिंह शेखावत, गिरिजा शंकर चुतुर्वेदी, धर्मवीर कुम्हार, सुरेश भोजवानी और महावीर जांगिड़।


उप शासन सचिव से वरिष्ठ उप शासन सचिव

कैलाश चंद कुमावत, मुकेश पारीक, बृजरतन प्रजापत।

सहायक शासन सचिव से उप शासन सचिव

महेश कुमार मीणा, सतीश कुमार, रत्नेश कुमार शर्मा, रामेश्वर लाल जाट, राम नारायण गुर्जर, सूर्य बहादुर वर्मा, छगन लाल, भूपेंद्र कुमार गम्भीर, शम्भू दयाल प्रजापति, लक्ष्मी अग्रवाल, श्रीराम मोदी, अनिल कुमार सैनी, राजेश कुमार माथुर, विनोद कुमार तैलंग, राजेश दत्त माथुर, महेश कुमार विजय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed