फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Desert Land Sizzles Like a Furnace, Barmer Nears 47°C, Weather to Change from Today

Rajasthan News: भट्टी सी तप रही है धोरों की धरती, बाड़मेर में पारा 47 के पास पहुंचा, आज से बदलेगा मौसम

Thu, 01 May 2025 07:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 01 May 2025 07:49 AM IST
सार

बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान लगभग 47 डिग्री के पास पहुंच गया। आज से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। प्रदेश के 21 शहरों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Desert Land Sizzles Like a Furnace, Barmer Nears 47°C, Weather to Change from Today
राजस्थान - फोटो : Meta AI

विस्तार

प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से धोरों की धरती में भट्टी सा एहसास होने लगा है लेकिन एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। जयपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से आज से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन


आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तथा 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं 2 व 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़ व बारिश होने की प्रबल संभावना है। 4 से 7 मई को राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिसके प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम में आ रहे इस बदलाव से लगातार चल रही हीट वेव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: आखातीज पर पतंगबाजी बनी जानलेवा, चाइनीज मांझे से 20 से ज्यादा लोग घायल, सात की हालत गंभीर

बाड़मेर में पारा 46.8 पहुंचा

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप कितना भीषण है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसलमेर में पिछले 56 साल में इस बार सबसे तेज गर्मी पड़ रही है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश के अन्य शहरों में बीते 24 घंटों के दौरान स्थिति इस प्रकार रही- अजमेर में 42 डिग्री, भीलवाड़ा में 43.4, अलवर में 38.4, जयपुर में 42.1, सीकर में 41, कोटा में 42.8, चित्तौड़गढ़ में 45, फलौदी में 45.4, बीकानेर में 45, गंगानगर में 44.2 डिग्री और चूरू में 43.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed