फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Crisis on RGHS scheme, medicine supply stopped for 2 days in protest against payment pending

Rajasthan News: RGHS योजना पर संकट, महीनों से अटके भुगतान के विरोध में योजना के तहत 2 दिन बंद रहेगी दवा सप्लाई

Mon, 26 Feb 2024 10:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

Jaipur: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए शुरू की गई गहलोत सरकार की एक और RGHS योजना में दवा सप्लाई करने वाले केमिस्टों ने भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए योजना के तहत दो दिन दवा सप्लाई नहीं करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Crisis on RGHS scheme, medicine supply stopped for 2 days in protest against payment pending
RGHS योजना पर संकट - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

गहलोत सरकार के समय प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए शुरू की गई RGHS योजना पर संकट मंडराने लगा है। योजना के तहत दवा सप्लाई करने वाले केमिस्टों का आरोप है कि सरकार महीनों से उनके भुगतान नहीं कर रही है। इसी के चलते मंगलवार और बुधवार को राजस्थान भर में आरजीएचएस में दवाएं नहीं दी जाएंगी।

विज्ञापन


प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए शुरू की गई आरजीएचएस स्कीम अब पैसे की कमी के चलते हिचकोले खा रही है। योजना में कर्मचारी मेडिकल स्टोर से दवा लेता है और बदले में राज्य सरकार उस मेडिकल स्टोर को बिल का भुगतान करती है लेकिन केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि नवंबर के बाद के बिलों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इस संबंध में वे कई बार सरकार में ज्ञापन भी दे चुके हैं। ऐसे में अब विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश में 2 दिन के लिए RGHS के तहत दवा सप्लाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसएमएस में RGHS के बोर्ड हटाए

केमिस्ट एसोसिएशन के अजय अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में RGHS के तहत 3500 दुकानें पंजीकृत हैं लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने से ज्यादातर केमिस्ट अब इस योजना में दवा सप्लाई नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में एसएमएस अस्पताल और इसके आसपास के केमिस्टों ने RGHS के बोर्ड अपनी दुकानों से हटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय अग्रवाल का कहना है कि योजना में 21 दिन में केमिस्ट को भुगतान किए जाने का प्रावधान रखा गया था लेकिन नवंबर के बाद से इसका कोई भुगतान नहीं किया गया है। कई केमिस्ट भविष्य में संशय की स्थिति को लेकर भी इस योजना से नहीं जुड़े रहना चाहते हैं, इसके अलावा बिलों का रिजेक्शन भी एक बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed