फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Creamy layer opposes reservation, where will Bharat Bandh of SC-ST have the greatest impact?

Rajasthan News: आरक्षण में क्रीमीलेयर का विरोध, एससी-एसटी के भारत बंद के आह्वान पर कहां रहेगा सबसे ज्यादा असर

Wed, 21 Aug 2024 08:35 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। राजस्थान में बंद को लेकर कई जिलों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रखी गई है। व्यापारिक संगठनों ने बंद क समर्थन नहीं दिया है और प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Creamy layer opposes reservation, where will Bharat Bandh of SC-ST have the greatest impact?
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में आज राजस्थान में बंद का आह्वान किया गया है। बंद के चलते जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, डीग, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, टोंक, भीलवाड़ा, नीम का थाना, कोटा, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में स्कूल-कॉलेजों के साथ समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में आज छुट्टी की घोषणा की गई है और इन्हीं जिलों में बंद का सबसे ज्यादा असर दिखाई देने की संभावना है। जयपुर में रामनिवास बाग से बंद समर्थन रैली शुरू की जा रही है, जिसमें बाजारों को बंद रखने के लिए कहा जा रहा है। 

विज्ञापन


इधर बंद में हंगामे की स्थिति को देखते हुए प्रदेश की तीन यूनिवर्सिटीज में आज होने वाले एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं। भरतपुर से सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इंटरनेट भी बंद रहेगा।
विज्ञापन


संयुक्त संघर्ष समिति ने टीमें बनाईं

राजस्थान में बंद को सफल बनाने के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति ने टीमें भी बनाई हैं। कांग्रेस ने बतौर पार्टी इस बंद को अपना समर्थन नहीं दिया लेकिन पार्टी के नेताओं ने इसके समर्थन में बयान दिए हैं। वहीं भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा ने इसे बेतुका बंद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार बंद करवाया जाएगा, रैली भी निकालेंगे

जयपुर बंद को सफल बनाने के लिए 25 टीमें बनाई गई हैं, जो बाजार बंद कराएंगी। समिति के संयोजक अनिल गोठवाल ने बताया- बंद को शांतिपूर्वक सफल बनाया जाएगा। समिति किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती है। आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर जो कुछ चल रहा है, उसका हम समर्थन नहीं करते। बंद के समर्थन में बड़ी रैली रामनिवास बाग से शुरू होगी, जो चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, एमआई रोड होते हुए रामनिवास बाग में आकर खत्म होगी। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।


राजस्थान व्यापार महासंघ का समर्थन नहीं

व्यापार संघों की तरफ से भारत बंद का समर्थन नहीं किया गया है। 
राजस्थान व्यापार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने भारत बंद को व्यापारियों से पूरी तरह दूर रखने का आह्वान किया है। व्यापार संघों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सभी बाजारों में पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विरोध के लिए बाजार को जबरदस्ती बंद करवाना उचित नहीं है। हर व्यापारी सभी समाजों के साथ हर संकट में खड़ा होता आया है और आगे भी खड़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed