{"_id":"680f405de0af896cea0a7c3e","slug":"rajasthan-news-congress-s-save-constitution-meeting-in-jaipur-kharge-targeted-pm-over-pahalgam-attack-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा, खड़गे ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम पर निशाना साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा, खड़गे ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम पर निशाना साधा
Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
सार
आज जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि देश बचा तो ही आप लोग प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज जयपुर में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा में भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग सुबह-सुबह उठकर भगवान का नाम कम लेते हैं लेकिन कांग्रेस को गालियां बकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर कहा कि इस संकट की घड़ी में हम साथ होकर लड़ना चाहते हैं लेकिन ये तोड़ना चाहते हैं। इनके प्रवक्ता यू ट्यूब पर जहर उगलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- पहलगाम के आतंकी हमले में जो लोग मारे गए हैं, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के कोने-कोने से लोग कश्मीर जाते हैं। जब हमारे स्वाभिमान पर धक्का लगता है, तब देश को एक रखने का काम सभी लोगों का है। इसलिए मैंने बंगलूरू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री सभी लोगों को बुलाएं और उनकी बात सुनें। आगे हमें क्या करना है, वह भी हमें बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की बदकिस्मती ही है कि सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों के लोग आए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं आए। वे बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली बिहार से दूर है। मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि मेरी 56 इंच की छाती है। मैं लडूंगा, घर में घुसूंगा। कम से कम उस दिन बिहार से उस मीटिंग में तो आकर बैठते। उन्होंने कहा कि मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि देश सबसे बड़ा है, उसके बाद पार्टी है। खड़गे ने कहा कि आरएसएस के पास पैसा कहां से आ रहा है कि वह हर शहर में करोड़ों रुपए की बिल्डिंगें बना रही है। खड़गे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस आगे बढ़ती है तो ये लोग उसे दबाने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें: Sikar News: गूगल मैप के चक्कर में कार के ब्रेक लगाए, ट्रेलर से टकराकर 3 कारें भिड़ीं, एयरबैग से बची 5 की जान
हमारे एलओपी टीकाराम जूली मंदिर गए तो बीजेपी के मूंछ वाले ने आते ही गंगाजल से धुलाई की। खड़गे ने पूछा कि क्या भाजपा यही सिखाती है और हिंदू धर्म यही सिखाता है। आप कहते हो कि हिंदू एक हैं तो आप लोग यह चाल क्यों चलते हो। जो भगवान की मूर्तियां बनाते हैं उनके लिए पत्थर दलित तोड़कर लाते हैं लेकिन मूर्ति बनने के बाद वही मूर्ति उन्हें छूने तक नहीं देते।
काले झंडे से बीजेपी को चिढ़
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस अवसर पर कहा कि विपक्ष में बीजेपी नेता कहते थे कि काला झंडा तो लोकतंत्र का आभूषण है। आज उनको उसी काले झंडे से चिढ़ हो गई। मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने पर हमारे एक कार्यकर्ता के परिवार को प्रताड़ित किया गया। हमारे पूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी लेकर गई। उनकी पत्नी मरणासन्न थीं और आज उनका निधन हो गया। इस ईडी ने कितने भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किए यह बता दे।
केंद्र सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे
पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि मुद्दा सिर्फ राजस्थान का नहीं है। केंद्र में बैठी सरकार को जगाने के लिए सबसे बड़ा बोझ यदि किसी के ऊपर है तो वह हमारे ऊपर है। केंद्र की सरकार को हम चैन से बैठने नहीं देंगे। सरकार संवैधानिक संस्थाओं को जान-बूझकर नीतिगत तरीके से खोखला करने का काम कर रही है। निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। महाराष्ट्र में जितने मतदाता नहीं थे, उससे ज्यादा वोट पड़ गए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बेनीवाल ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लौटाई, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, जानें क्या है मामला
उन्होंने कहा कि जो आतंकी हमला पहलगाम में हुआ है, वह पूरे देश पर हमला है। ये जाति-धर्म या बिरादरी की बात नहीं है। संसद पर हमले के वक्त कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी से कहा था कि हम एक हैं। वही काम खड़गे जी और राहुल जी ने किया लेकिन जवाबदेही तय करनी पड़ेगी कि चूक कहां हुई है।
आज देश को कांग्रेस की जरूरत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस का मजबूत होना सबसे बड़ी आवश्यकता है। ईडी, इनकम टैक्स, इलेक्शन कमीशन और ज्यूडिशरी सब पर दबाव है। देश के अंदर बहुत खतरनाक खेल चल रहा है। इसलिए जरूरी है कि हर कार्यकर्ता राहुल गांधी और खड़गे साहब की भावना समझे।
100 सिर लाने के वादे का क्या हुआ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान की शह पर पहलगाम में जिस प्रकार से कायराना हरकत की गई। उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। राहुलजी ने यहां तक कह दिया कि जवाबी कार्रवाई के लिए हम सब आपके साथ हैं लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि मोदीजी क्या केवल बातें ही होंगी या कार्रवाई भी होगी। पहले पुलवामा में हुआ, आज पहलगाम में हुआ। आपने एक के बदले 100 सिर लाने का वादा किया था, अब देश का आम नागरिक पूछना चाहता है कि उस वादे का क्या हुआ।