फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress may face a big blow before Lok Sabha elections, MLA hints at changing party

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महेंद्रजीत सिंह मालवीय थामेंगे भाजपा का दामन

Fri, 16 Feb 2024 09:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 09:14 AM IST
सार

Jaipur: कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा झटका लगने की संभावना है। खबर है कि विधायक और राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ गुरुवार को हुई उनकी मुलाकात यही संकेत दे रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress may face a big blow before Lok Sabha elections, MLA hints at changing party
कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक और CWS सदस्य महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मालवीय कांग्रेस के रवैये से 'खुश' नहीं हैं। दरअसल मालवीय नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। गौरतलब है कि 14 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भी मालवीय जयपुर नहीं आए थे।

विज्ञापन

महेंद्रजीत सिंह मालवीय वर्तमान में बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब बांसवाड़ा सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दक्षिणी राजस्थान के एक आदिवासी नेता के रूप में आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उनका भाजपा में शामिल होना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी, जिसके चलते उनके पार्टी में शामिल होने की हवा को बल मिल रहा है। संभावना बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मालवीय दिल्ली जा सकते हैं, जहां वे भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा सिर्फ इतना ही नहीं है राजस्थान से कांग्रेस के 4 अन्य दिग्गज नेता भी भी पार्टी बदलने के लिए कतार में खड़े हैं। अंदर ही अंदर चर्चा है कि लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव और उदयलाल आंजना से भी भाजपा पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर चुकी है। 


फिलहाल मालवीय के ही भाजपा में आने के संकेत हैं। दूसरे नेताओं की बात करें तो लालचंद कटारिया ने निजी कारण बताते हुए कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। राजेंद्र यादव भी कोटपूतली से विधायक रह चुके हैं और पिछली गहलोत सरकार में मंत्री भी थे। चुनाव से पहले उनके ठिकानों पर इनकम टैक्स भी पहुंची थी। उदयलाल आंजना पर भी पिछली सरकार में लगातार इनकम टैक्स की कार्रवाई हुई थी। बताया जा रहा है कि ये नेता किसी न किसी कारण से कांग्रेस से नाराज हैं और पार्टी बदल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed