फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress declared names on 17 seats in the state, formed alliance on 2, 6 still left

Rajasthan News: प्रदेश की 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम घोषित, दो पर किया गठबंधन, 6 अब भी शेष

Sun, 24 Mar 2024 09:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 09:22 AM IST
सार

लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की घोषणा के लिए चार लिस्ट निकाल चुकी कांग्रेस ने तीन सूचियों में प्रदेश की 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जबकि दो सीटों क्रमश: सीपीएम और आरएलपी के साथ गठबंधन किया है। अब भी 6 सीटों पर नामों की घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress declared names on 17 seats in the state, formed alliance on 2, 6 still left
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट कल रात जारी कर दी। लिस्ट में शामिल 46 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने इस लिस्ट के जरिए प्रदेश में हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर नागौर लोकसभा सीट आरएलपी के लिए छोड़ दी है। 
विज्ञापन


राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से अनिल चोपड़ा और करौली-धौलपुर सीट से भजनलाल जाटव को टिकट दिया गया है। इसके अलावा नागौर लोकसभा सीट आरएलपी के लिए कांग्रेस ने छोड़ दिया है, यहां से आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के चुनाव लड़ने की चर्चा है। इससे पहले जारी सूची में सीकर लोकसभा सीट सीपीएम के लिए छोड़ दी थी, जिस पर लेफ्ट से अमराराम को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने चौथी लिस्ट के साथ ही अभी तक देश में 185 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों या गठबंधन की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


कौन होगा, किसके सामने ?
 
सीट का नाम कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी
जोधपुर करण सिंह उचियारड़ा गजेंद्र सिंह शेखावत
अलवर ललित यादव भूपेंद्र यादव
बीकानेर गोविंद मेघवाल अर्जुन राम मेघवाल
चूरू राहुल कस्वां देवेंद्र झांझडिया
जालौर-सिरोही वैभव गहलोत लुंबाराम चौधरी
भरतपुर संजना जाटव राम स्वरूप कोली
उदयपुर ताराचंद मीणा मन्नालाल रावत
चित्तौड़गढ़ उदयलाल आंजना सीपी जोशी
झालावाड़ उर्मीला जैन भाया दुष्यंत सिंह
बाड़मेर-जैसलमेर उम्मेदाराम कैलाश चौधरी
सीकर अमराराम (सीपीएम) सुमेधानंद सरस्वती
पाली संगीता बेनीवाल पी.पी. चौधरी
नागौर आरएलपी ज्योति मिर्धा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed