फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Congress-BJP face to face on Rahul's statement, Gehlot and Rathod said their views

Rajasthan News : राहुल के बयान पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, गहलोत और राठौड़ ने कही अपनी बात

Fri, 17 Jan 2025 03:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

लोकसभा में भाजपा और आरएसएस को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रदेश में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष इसे लेकर आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Congress-BJP face to face on Rahul's statement, Gehlot and Rathod said their views
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा और संघ द्वारा संस्थानों पर कब्जा किए जाने और भारतीय राज व्यवस्था से लड़ाई संबंधी बयान पर राजस्थान में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने राहुल के बयान को सही ठहराते हुए कहा है कि ये हालात के प्रति जनता को चेताने वाला है। भाजपा-आरएसएस का प्रयास है कि वह देश के संस्थानों पर कब्जा कर ले। इधर भाजपा ने कहा है कि राहुल के बयान से यह उजागर हो गया है कि उनकी निष्ठा भारत के नहीं बल्कि अपने ननिहाल के प्रति है।

विज्ञापन


पक्षपातपूर्ण कार्यशैली से चिंतित देश- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान में कहा कि भाजपा और आरएसएस का  प्रयास रहा है कि वह देश के तमाम संस्थानों पर दबाव बनाकर उन्हें अपने कब्जे में कर ले। आज ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, दिल्ली पुलिस समेत तमाम केन्द्रीय एजेंसियां तथा चुनाव आयोग जैसे स्वतंत्र संगठन भी सरकार के इशारे पर ही काम कर रहे हैं। इसी सरकार के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों तक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि न्यायपालिका पर दबाव है। पूरा देश इन संस्थानों की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी का इसी परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान उचित है। कल सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि ईडी की मंशा केवल लोगों को आरोपी बनाकर जेल में बंद रखने की है। इससे स्पष्ट है कि ईडी का इस्तेमाल केन्द्र सरकार जनता को डराने के लिए कर रही है।  
विज्ञापन


दादी से सीख लें राहुल- राठौड़

इधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल या तो शब्दों का चयन नहीं कर पाते या इस बयान के जारिए उनके अंतरमन का भाव सामने आ गया है। राहुल की निष्ठा भारत के प्रति नहीं बल्कि कहीं और है। लोग पहले आरोप लगाते थे कि उनकी निष्ठा अपने ननिहाल के प्रति है। इस बयान से ऐसा उजागर भी हो गया। ये वफादारी की शब्दावली नहीं है। इसे राष्ट्रीय चरित्र नहीं माना जा सकता। आज देश का नेतृत्व ऐसा है, जो देश को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। कोई राजनीतिक विरोध कर सकता है लेकिन ऐसा बयान ठीक नहीं है। एक सवाल पर राठौड़ ने कहा कि राहुल अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से सीख लें। एक बार जीप घोटाले में जब उन्हें गिरफ्तार किया गया और विदेशों में जब उनसे इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा- भारत की बात भारत में ही करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed