{"_id":"67359ceda9dc98a46f04f55c","slug":"rajasthan-news-cm-called-dgp-and-acs-home-in-samravata-case-expressed-displeasure-over-intelligence-failure-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : समरावता हंगामे पर सीएम ने डीजीपी और ACS होम को तलब किया, इंटेलिजेंस फेलियर पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : समरावता हंगामे पर सीएम ने डीजीपी और ACS होम को तलब किया, इंटेलिजेंस फेलियर पर जताई नाराजगी
Thu, 14 Nov 2024 12:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:17 PM IST
सार
देवली उनियारा के समरावता में देर रात तक चले पुलिस और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ACS होम, एवं डीजीपी को तलब किया है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों को स्टेट हैंगर बुलाकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के गांव समरावता में हुए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बारे में एसीएस होम और डीजीपी को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देवली-उनियारा में देर रात तक हुई मुठभेड़ को लेकर हुए इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर खासे नाराज हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल रात आंसू गैस के गोले, हवाई फायर और आगजनी के पीछे के कारणों को लेकर अपनी संजीदगी की दर्ज की।
विज्ञापन
आज सुबह मीडिया के सामने नरेश मीणा द्वारा पुलिस पर तोड़फोड़ करने के आरोप को लेकर भी मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तलब कर रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री इस विवाद को लेकर जांच कमेटी का गठन कर सकते हैं।
विज्ञापन